[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कटान के रास्ते में डीपी लगाने पर महिलाओं का धरना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कटान के रास्ते में डीपी लगाने पर महिलाओं का धरना

अधिकारियों की समझाइश के बाद उठाया धरना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां 

चंवरा : कस्बे के चौफूल्या में सोमवार को शांति मार्केट के पास बाली में नत्थू राम सैनी के खेत के कटान के रास्ते में सरकारी ट्यूबवेल की थ्री फेस डीपी लगाने पर ग्रामीणों ने विरोध किया। कड़ाके की धूप में महिलाएं डीपी के पास धरने पर बैठ गईं। नत्थू राम सैनी ने बताया कि कुछ दिन पहले जलदाय विभाग ने नया ट्यूबवेल लगाया था दो दिन पहले बिजली विभाग के ठेकेदार ने जल्दबाजी में कटान के रास्ते के बीच डीपी लगा दी। इससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। यह रास्ता आगे तीन सौ लोगों की बस्ती तक जाता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एईएन को फोन कर जानकारी दी। जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। शाम करीब 5 बजे जलदाय विभाग के एईएन अनूप अग्रवाल और बिजली विभाग के जेईएन चंवरा मुकेश जाखड़ मौके पर पहुंचे। मुआयना करने के बाद जलदाय विभाग के एईएन ने बिजली विभाग को डीपी हटाने के लिए लिखित में निर्देशित किया। पटवारी को बुलाकर रास्ते की नपती करवाई जाएगी। डीपी को रास्ते की सीमा से बाहर लगाया जाएगा। एईएन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। विरोध में शारदा देवी, सुमन, माकली, कविता, पूजा, अंजू, कमलेश, अंकित सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77