[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीला जोहड़ा आश्रम पर 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर विशाल कलश यात्रा का आयोजन 12 को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पीला जोहड़ा आश्रम पर 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर विशाल कलश यात्रा का आयोजन 12 को

पीला जोहड़ा आश्रम पर 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर विशाल कलश यात्रा का आयोजन 12 को

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां 

नीमकाथाना : उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत नापावाली व पुरानाबास की सीमा पर स्थिति पीला जोहड़ा आश्रम पर 12 जून से 20 जून तक आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ व श्रीराम कथा की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। यज्ञशाल लगभग तैयार हो चुकी है और अब हवन कुंड बनाने का कार्य जारी है। बच्चों के लिए झूले लग रहे है। साफसफाई भी अंतिम चरण में है। यज्ञ समिति ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे धर्मशभा का आयोजन किया जाएगा जिसमे महायज्ञ की अब तक की प्रगति की समीक्षा कर आगे की कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। सायंकाल 5 बजे आस पास के गणमान्य लोगों व यज्ञ समिति की विशेष बैठक रहेगी। समिति ने बताया कि जो भी यज्ञप्रेमी महायज्ञ में जोड़े के साथ बैठना चाहता है वो यज्ञ सेवा समिति से सम्पर्क कर सकते है। यज्ञ में बैठने वाले जोड़े के लिए 11 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया। बाहर से आने वाले जोड़ो के लिए रहने व खाने की व्यवस्था समिति द्वारा निःशुल्क रहेगी। जो भी श्रद्धालु महायज्ञ में अपनी ओर से शारीरिक और आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं वे यज्ञस्थल पर आकर अपनी सेवाएं दे सकते है। नवयुवक मंडल की टीम भी यज्ञ में अपनी सेवाएं दे रही है। यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया एवं यज्ञ सेवा समिति के सभी कार्यकर्ता यज्ञ की तैयारियो को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77