चिड़ावा में नंदी ने महिला को उठाकर सड़क पर पटका:बाइक सवारों और राहगीरों पर किया हमला, गौरक्षा दल ने किया काबू
चिड़ावा में नंदी ने महिला को उठाकर सड़क पर पटका:बाइक सवारों और राहगीरों पर किया हमला, गौरक्षा दल ने किया काबू
चिड़ावा : चिड़ावा के अरड़ावतिया कॉलोनी में सुल्तानिया गेस्ट हाउस के पास एक आवारा नंदी ने राहगीरों पर हमला कर दिया। नंदी ने एक महिला को उठाकर सड़क पर पटक दिया। घायल महिला को तत्काल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। नंदी विशेषकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों को निशाना बना रहा था। स्थानीय लोगों ने गौ रक्षा दल और नगरपालिका को सूचना दी। गौ रक्षा दल के सदस्य बाबूसिंह, डॉ. अनुराग सिंह, डी के योगी, अजय, अर्जुन, अनूप और चिन्टू मौके पर पहुंचे। टीम ने मशक्कत के बाद नंदी को काबू में किया।

प्रशासन ने नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका से आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान मांगा है। शहर में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन ने नागरिकों से ऐसे पशुओं को सुरक्षित नहीं पकड़ने तक मार्ग से जरूरत पड़ने पर ही निकलने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043118


