[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा जिला कार्यालय में वृक्षारोपण कर ‌ विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा जिला कार्यालय में वृक्षारोपण कर ‌ विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया संदेश

भाजपा जिला कार्यालय में वृक्षारोपण कर ‌ विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के निर्देशानुसार एवम् प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा व राज्य सरकार के द्वारा आयोजित हो रहे गंगा दशहरे पर चल रहे एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत रामसरा रोड़ पर स्थित भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सघन वृक्षारेपण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि महाभारत में लिखा गया है कि वृक्ष काटना सबसे बड़ा पाप है और वृक्ष लगाना सबसे बड़ा पुण्य है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवम् मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देश व प्रदेश में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम चल रहा है। इसलिए हम सब कार्यकर्ता एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसके पोषण एवम् रक्षण की जिम्मेदारी ले रहे है। उन्होने सभी से आग्रह किया कि चूरू वन की सघनता के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। हम सब इस पिछड़ेपन को दुर करे क्योंकि पेड़ जीवन दायिनी हवा देने वाले होते है। हम सब जितने ज्यादा पेड़ लगायेगे हमारी आने वाली पिढियो के लिए संसार उतना ही सुरक्षित रहेगा।

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा,‌ राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम् सारस्वत, प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला ने ‌ भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, अभिषेक चोटिया, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल, नरेन्द्र सैनी, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, सोशल मीडिया सहसयोजक नोमान खांन, मीडिया सहसंयोजक नीरज, मण्डल महामंत्री चन्द्रप्रकाश शर्मा, सुशील लाटा, जयपालसिंह टकणेत, गजानंद गौड़, मुलचन्द कस्वां सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने वृक्षारोपण किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77