[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीएसएफ जवान बिजेंद्र कुमार को बेटे ने दी मुखाग्नि बेटियों ने अर्थी को दिया कांधा, गमगीन हुआ माहौल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीएसएफ जवान बिजेंद्र कुमार को बेटे ने दी मुखाग्नि बेटियों ने अर्थी को दिया कांधा, गमगीन हुआ माहौल

बीएसएफ जवान बिजेंद्र के सम्मान में युवाओं ने दलेलपुरा से पदेवा तक निकाली 4 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा

खेतड़ी : सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत हैड कांस्टेबल का बिमारी से निधन हो गया। गुरुवार को उनके पैतृक गांव पदेवा में अंतिम विदाई दी गई। बीएसएफ के एसआई जगमाल सिंह ने बताया कि बीएसएफ की 125 वीं बटालियन में जम्मू-कश्मीर के सांभा क्षेत्र में कार्यरत हैड कांस्टेबल बिजेंद्र कुमार तेतरवाल(45) पुत्र भैरोसिंह को ड्यूटी के दौरान पेट में दर्द की शिकायत हुई थी, तो वहां उन्हें मिलिट्री अस्पताल में दिखाया गया। इसके बाद उन्हें जयपुर रैफर किया गया। जयपुर में बुधवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

वीरांगना सजना देवी हुई बेसुध

जवान की पार्थिव देह जब उनके पैतृक गांव पदेवा पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। मां दाखा देवी व वीरांगना सजना देवी बेसुध हो गईं। मां दाखा देवी, वीरांगना सजना देवी तथा दोनों पुत्रियों कुंजन व जिया का रो-रो कर बुरा हाल था। हैंड कांस्टेबल बिजेंद्र कुमार की पार्थिव देह को आठ वर्षीय पुत्र अनीष ने मुखाग्नि दी।

इस दौरान बीएसएफ 39 वीं बटालियन जयपुर से आए सब इंस्पेक्टर जगमाल सिंह फागणा के नेतृत्व में बीएसएफ की टुकड़ी ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने बताया कि हैड कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह 2002 में भर्ती हुए थे। वह बल के होनहार व बहादुर जवान थे। उनके निधन से उनकी टुकड़ी को गहरा आघात लगा है।

बेटियों ने पार्थिव देह को दिया कांधा

जवान विजेंद्र कुमार की अंतिम यात्रा में बेटियों कुंजन व जिया ने पिता की अर्थी को भारत माता की जय उद्घोष के साथ कांधा देकर घर से लेकर आई तो वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो उठी। परिवार में मां दाखा देवी, वीरांगना सजना देवी दो पुत्रियां कुंजन व जिया तथा 8 वर्षीय पुत्र अनीष तथा छोटा भाई विनोद कुमार है। विजेंद्र की एक बड़ी बहन पुष्पा भी सीआरपीएफ में हैड कांस्टेबल है।

चार किलोमीटर निकाली तिरंगा यात्रा

जयपुर से जवान की पार्थिव देह आने पर शहीद करतार सिंह स्मारक दलेलपुरा से लेकर जवान के पैतृक गांव पदेवा स्थित घर तक 4 किलोमीटर लंबी गाजे-बाजे के साथ सैकड़ो युवाओं ने दुपहिया वाहनों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

8 वर्षीय पुत्र को किया तिरंगा भेंट

बीएसएफ से आए अधिकारियों व विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने जवान के आठ वर्षीय पुत्र अनीष को तिरंगा भेंट किया। अनीष ने तिरंगा लेकर जय हिंद बोलते हुए माथे के लगाया तो हर किसी की आंखें नम हो उठी।

ये रहे मौजूद

इस दौरान विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर, तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह, सैनिक कल्याण अधिकारी जयकरण डांगी, चरण सिंह पदेवा, अमित कुमार, भोमाराम सैनी, कैप्टन रामनिवास ताखर, ताराचंद भावरिया, शीशराम जाखड़, अनिल सिंह शेखावत, दिगपाल सिंह शेखावत, राम अवतार झाझडिया, विद्याधर पदेवा, महेंद्र सिंह पदेवा, सरजीत सिंह, विनोद कुमार, रामेश्वर लाल गुर्जर, सुरेंद्र मीणा, सुशील मीणा, सुनील कुमार मूलचंद मोखरिया सहित दर्जनों लोगों ने जवान की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77