[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खमान सिंह की ढाणी में रास्ते को लेकर ग्रामीण उपखंड कार्यालय के सामने धरना पर बैठे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

खमान सिंह की ढाणी में रास्ते को लेकर ग्रामीण उपखंड कार्यालय के सामने धरना पर बैठे

खमान सिंह की ढाणी में रास्ते को लेकर ग्रामीण उपखंड कार्यालय के सामने धरना पर बैठे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ (झाझड़) : खमान सिंह की ढाणी में रास्ते को लेकर जारी विवाद आज और गहरा गया जब ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए उपखंड कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन को पहले ही 5 दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन रास्ता नहीं खुलवाने पर आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर विरोध जताया और उपखंड कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए ।

झाझड़ के सरपंच और प्रशासक रामस्वरूप सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि, “सरकारी रिकॉर्ड में यह रास्ता 13 फुट चौड़ा दर्ज है, लेकिन वर्तमान में यह मात्र 6 फुट तक सिमट गया है। हमने कई बार इस समस्या की सूचना अधिकारियों को दी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई जाती हैं।”

वहीं दूसरी ओर, विवाद के दूसरे पक्ष ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, “रास्ते की दिशा बदलने और दीवार निर्माण को लेकर सरपंच हमसे जबरन खेत की पूरी जमीन छोड़ने की मांग कर रहे हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है, और जो भी फैसला आएगा, वह सभी को मान्य होगा।”

धरने में नरेंद्र कड़वाल, गिरधारी, रविकांत, अनिल, शुभम, प्रकाश, मुरारीलाल, राजेंद्र, कमलेश, नानूराम, गोरधन, सुरेश हलवाई, सोनू, मोनू, नितेश, दिनेश, मनीष, पवन, प्रवीण, बिरजू कप्तान, राकेश, राजू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले का जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि ढाणी के लोग भी सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक समाधान नहीं होता, उनका धरना जारी रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77