[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

द्वारकाधीश गौशाला में गंगा दशमी पर विशाल भंडारे का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

द्वारकाधीश गौशाला में गंगा दशमी पर विशाल भंडारे का आयोजन

द्वारकाधीश गौशाला में गंगा दशमी पर विशाल भंडारे का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मुकेश (मोनू) शेखावत

गुढ़ागौड़जी : गंगा दशमी के पावन अवसर पर द्वारकाधीश गौशाला में संत श्री 1008 भोलादास महाराज के पावन सानिध्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित विजय कुमार शर्मा द्वारा हवन-पूजन के साथ की गई।

भंडारे में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर ओंकार सिंह शेखावत, बिशन सिंह शेखावत, भवानी सिंह शेखावत, राम सिंह शेखावत, दिलीप सिंह मूलचंद कुमावत सुनील ग्वालका, नरेंद्र शर्मा तथा गोपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संतों व अतिथियों ने गंगा दशमी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में धर्म और सेवा भावना के प्रसार पर बल दिया। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया और भक्तों ने गौसेवा का संकल्प भी लिया। गौशाला समिति द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77