[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पवन मावंडिया और सरला सैनी का अभिनंदन:माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं ने किया अभिनंदन, ‘वृक्ष मित्र पुरस्कार’ भी दिए गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पवन मावंडिया और सरला सैनी का अभिनंदन:माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं ने किया अभिनंदन, ‘वृक्ष मित्र पुरस्कार’ भी दिए गए

पवन मावंडिया और सरला सैनी का अभिनंदन:माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं ने किया अभिनंदन, 'वृक्ष मित्र पुरस्कार' भी दिए गए

झुंझुनूं : माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के तत्वावधान में हाल ही में राजस्थान पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नियुक्त हुए पवन मावंडिया और सिंघाना पंचायत समिति की प्रधान निर्वाचित हुईं सरला सैनी का अभिनंदन किया गया है। इस अवसर पर महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता मोहनलाल चुड़ीवाल नवलगढ़ ने की। राष्ट्रीय सैनी सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह सैनी, सैनी समाज कल्याण संस्थान के संरक्षक घडसीराम सैनी, सैनी कर्मचारी अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश धूपिया, माली सैनी समाज संस्था के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, भामाशाह रामस्वरूप सतरावला, बड़ागांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र प्रसाद सैनी, नानूवाली बावड़ी सरपंच रमेश सैनी और माली सैनी समाज संस्था की उपाध्यक्ष मंजू सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री, महिला जिलाध्यक्ष बबली सैनी, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सैनी, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष देवकरण सैनी, चिड़ावा सहसंयोजक अतुल सैनी, उपाध्यक्ष बाबूलाल सैनी चिड़ावा, लीलाधर विशनोलिया पिलानी, अशोक सैनी नानूवाली बावड़ी, छोटेलाल नांगलिया, सहकोषाध्यक्ष दीनदयाल सैनी, विधि सलाहकार एडवोकेट मोतीलाल सैनी, संगठन मंत्री किशनलाल सैनी सुलताना, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य फूलचंद सैनी, वैवाहिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक रामलाल बागोरा, संगठन मंत्री बाघसिंह तोमर, मुकेश सैनी घोड़ीवारा, ओमप्रकाश कायस्थपुरा, वरिष्ठ अध्यापक दलीप सैनी, संगठन मंत्री महेश सैनी दिल्ली मेट्रो, प्रधानाचार्य रामावतार सैनी, व्याख्याता विकास सैनी, व्याख्याता प्रदीप सैनी कारी, माली सैनी समाज बड़ागांव अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, सहायक आचार्य अनिल सैनी, पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश सैनी नवलगढ़, व्याख्याता रामप्रताप सैनी, शिक्षक शिवराम सैनी कायस्थपुरा, प्रचार मंत्री घीसाराम सैनी, वरिष्ठ अध्यापक सुशील सैनी, प्रधानाचार्य मुकेश सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी अमित सैनी और सचिन सैनी डूंडलोद, भाजपा नगर मंडल महामंत्री दलीप सैनी, प्रधानाचार्य महेश सैनी पिलानी ने अतिथियों का स्वागत किया। संरक्षक घडसीराम सैनी ने स्वागत उद्बोधन के साथ अतिथि परिचय कराया।

सम्मान और ‘वृक्ष मित्र पुरस्कार’ वितरण

मंचासीन अतिथियों सहित संस्था के पदाधिकारी प्रधानाचार्य श्रीराम सैनी, अध्यापक जयसिंह सैनी अशोकनगर, बजरंग लाल सैनी कालेरी ढाणी, पूर्व उपसरपंच शीशराम सैनी, कैलाश खडोलिया, सेवानिवृत्त शिक्षक नरसाराम सैनी आदर्शनगर ने ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया और प्रधान सरला सैनी का माला, दुपट्टा, पगड़ी, अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया।

इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति योगदान देने वालों को भी सम्मानित किया गया। विगत वर्ष माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के वृक्षारोपण अभियान में 11 हजार पेड़ लगाए गए थे, जिनमें से सर्वाधिक पेड़ लगाकर सुरक्षित रखने वाले भामाशाह सुनील सैनी पकौड़ी ढाणी, रेंजर अमित सैनी कायस्थपुरा, वरिष्ठ अध्यापक किशोर सिंह सैनी कांकरिया और समाजसेवी संजय सैनी सूरजगढ़ को संस्था द्वारा वृक्ष मित्र पुरस्कार से नवाजा गया।

कार्यक्रम में नंदलाल सैनी ढंढार, सुभाष सैनी झुंझुनूं, सुनील सैनी, सीताराम सैनी जांटवाली, मनोज कारोडिया, नागरमल सैनी नवलगढ़, वरिष्ठ अध्यापक मनीष सैनी, सिद्धार्थ सैनी, शक्तिसिंह सैनी, अरविंद, सुनील सैनी, कुलदीप सैनी, शेर सिंह सैनी, केशरदेव सैनी, विक्रम सैनी, चंद्रकांत सैनी, नानडराम सैनी, भवानी सैनी, फूलचंद सैनी, पुरुषोत्तम सैनी अशोकनगर, विकास सैनी बगड़, शिवपाल सैनी कारी, पार्षद भगवती प्रसाद सैनी पिलानी, उमेद सैनी मानोता कला, बजरंगलाल सैनी आदर्शनगर, रामावतार सैनी कांकरिया, सूबेदार संतोष कुमार सैनी, ठेकेदार बजरंगलाल सिंघाना, सेवानिवृत्त शिक्षक शिशुपाल सिंह, चंद्रप्रकाश सैनी और दुर्गा प्रसाद सैनी बड़ागांव सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य समाज बंधु उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् महेंद्र शास्त्री बगड़ ने किया, और आभार एवं धन्यवाद पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष देवकरण सैनी ने व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77