रींगस से खाटूश्यामजी मार्ग वाहन मुक्त घोषित:निर्जला एकादशी पर प्रशासन ने किया घोषित, रात 12 बजे से 48 घंटे तक नहीं चलेंगे व्हीकल
रींगस से खाटूश्यामजी मार्ग वाहन मुक्त घोषित:निर्जला एकादशी पर प्रशासन ने किया घोषित, रात 12 बजे से 48 घंटे तक नहीं चलेंगे व्हीकल
रींगस : रींगस से खाटूश्यामजी जाने वाले मार्ग को प्रशासन ने वाहन मुक्त घोषित किया है। उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता ने यह निर्णय श्याम भक्तों की अधिक आवाजाही को देखते हुए लिया है। आदेश के अनुसार, रींगस से लाखनी, लांपुवा और चौमू पुरोहितान होते हुए खाटूश्यामजी जाने वाला मार्ग 5 जून रात 12 बजे से 7 जून दोपहर 12 बजे तक वाहन मुक्त रहेगा। इस दौरान श्याम भक्त अपने वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से ले जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग एनएच 52 से होते हुए मंढा मोड़ से खाटूश्यामजी तक जाएगा। इस आदेश की पालना सुनिश्चित करने के लिए उपखंड अधिकारी ने तहसीलदार रींगस, पुलिस थाना प्रभारी और परिवहन निरीक्षक को निर्देश जारी कर दिए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041864


