[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पकड़ा:पांच आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल और बैंक दस्तावेज बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पकड़ा:पांच आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल और बैंक दस्तावेज बरामद

उदयपुरवाटी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पकड़ा:पांच आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल और बैंक दस्तावेज बरामद

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पुलिस ने जयपुर स्टेट हाईवे पर बागौरा भैरोंघाट के पास रॉयल कॉलोनी में एक सूने मकान से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कस्तूर वर्मा के अनुसार, बुधवार रात को मिली सूचना पर एएसआई सत्यवीर सिंह की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मकान को घेरकर छापेमारी की। आरोपी फर्श पर गद्दे बिछाकर लैपटॉप पर महादेव प्ले के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे का हिसाब रख रहे थे।

पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप, 23 मोबाइल फोन, 19 एटीएम कार्ड, 30 पासबुक और 6 चेकबुक जब्त की हैं। इसके अलावा मोबाइल चार्जर, स्पीकर, वाईफाई बॉक्स और एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में फतेहपुर के थेथलिया निवासी प्रमोद भामू, भोजासर के राहुल खारिया और अमन मील, कोलसिया के अमित धींवा तथा राणासर चूरू के अभिषेक मेघवाल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सट्टे का कुल लेनदेन लाखों में है, जो करोड़ों तक पहुंच सकता है। बरामद खातों, मोबाइल अकाउंट, पासबुक और चेकबुक की जांच जारी है। इनके मिलान के बाद ही सट्टे के कारोबार का सही आंकड़ा सामने आएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77