[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोरिंडा धाम भागवत कथा में कृष्ण उद्धव संवाद एवं रासलीला का किया वर्णन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोरिंडा धाम भागवत कथा में कृष्ण उद्धव संवाद एवं रासलीला का किया वर्णन

रासलीला की सजी संजीवन झांकी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : कस्बे के गुढा रोड़ किशोरपुरा सीमा स्थित पलटुदास आखाड़ा पंचमुखी हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में छठे दिन कृष्ण उद्धव संवाद एवं रासलीला का वर्णन किया गया। कृष्ण भगवान और गोपियों की संजीवन झांकी ने रासलीला रचाई। कथा में बमलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज का कथावाचक द्वारा सम्मान किया गया। कथावाचक पंडित दिनकर शास्त्री ने बताया कि गोपियों ने भगवान कृष्ण को पति रूप में पाने की इच्छा से माता कात्यायनी देवी की आराधना की और उनकी इच्छा पूर्ति के लिए भगवान कृष्ण ने रासलीला रचाई। पंच अध्याय का वर्णन करते हुए कथावाचक ने कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं और उनमें गए जाने वाले पांच गीत हैं भगवान के वहीं पंच प्राण हैं। जो मनुष्य भागवत के यह पांच गीत गाता है वह इस भवसागर से पार हो जाता है।

कथावाचक ने मथुरा प्रस्थान, कंस वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करने तथा द्वारका की स्थापना आदि प्रसंगों का वर्णन किया। इससे पूर्व सात यजमान जोड़ों ने गणेश एवं व्यासपीठ का पूजन किया। पंडित आदित्य ने वेद मंत्रों से 33 प्रकार के देवी देवताओं को उत्पन्न करने के लिए वेद ध्वनि गाई जिस पर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने नृत्य कर भक्ति रस प्राप्त किया। बीच-बीच में छम छम नाचे देखो वीर हनुमान जैसे भजनों की ताल पर श्रद्धालु थिरक उठे।महाआरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान आश्रम के महंत रघुनाथ दास महाराज, बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज, फेरन दास महाराज, दीपक दास महाराज मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गजराज सिंह शेखावत सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77