[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बारिश में भी डटे रहे‌ आर एस एस स्वयंसेवक, राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ चूरू में संघ शिक्षा वर्ग का समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बारिश में भी डटे रहे‌ आर एस एस स्वयंसेवक, राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ चूरू में संघ शिक्षा वर्ग का समापन

बारिश में भी डटे रहे‌ आर एस एस स्वयंसेवक, राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ चूरू में संघ शिक्षा वर्ग का समापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर 18 मई से प्रारंभ हुआ महाविद्यालय विद्यार्थियों व तरुण व्यवसायियों का संघ शिक्षा वर्ग चूरू के केसर देवी सोती आदर्श विद्या मंदिर में भण्डारनाथ आश्रम के संत सम्पतनाथ के पावन सान्निध्य व मोटिवेशनल गुरु राजवीर सिंह चलकोई के मुख्य अतिथि में समपन्न हुआ।वर्ग के सर्वाधिकारी बी एस एफ से सेवानिवृत्त कमांडेंट कुलदीप चौधरी रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजस्थान क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री ने सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए बताया कि संघ कार्य करने के लिए अपने तपोबल से जो अच्छा सीखा है उसका संकल्प लेकर समाज मे जाकर लागू करने का समय है। इस कालखंड मे व्यक्ति निर्माण किया जो हमारा प्रमुख लक्ष्य भी है इसके साथ साथ इस शताब्दी वर्ष में समाज जागरण के हमको पांच परिवर्तन यथा स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन व नागरिक कर्तव्यों के पालन पर भी ध्यान देना है जिससे समाज में व्यापक परिवर्तन ला सकें। हमको स्वयं शक्तिशाली होकर राष्ट्र को भी शक्तिशाली करना है जिससे राष्ट्र पर आने वाले संकटों से निपटने के लिए हम सदैव तैयार रहें। कार्यक्रम को प्रसिद्ध मोटिवेशन स्पीकर व शिक्षक राजवीर सिंह चलकोई ने स्वयंसेवकों की अडिगता और कौशल की प्रशंसा करते हुए संघ को समाज व राष्ट्र के लिए आवश्यक बताया।

तेज़ बारिश और ठंडी हवाओं के बीच बिना विचलित हुए संघ के स्वयंसेवकों ने वर्ग में सीखे हुए शारीरिक का प्रदर्शन घोष की धुन के साथ किया। वर्ग का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्ग कार्यवाह प्रीतम सिंह ने बताया कि वर्ग में जयपुर प्रान्त के 24 जिलों से कुल 334 शिक्षार्थियों ने भाग लिया जिनमें साधारण मजदूर,किसान से लेकर महाविद्यालय विद्यार्थी, शिक्षक, प्राध्यापक, सहायक आचार्य, पटवारी, गिरदावर, सीए, नर्सिंगकर्मी, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, प्रशासनिक अधिकारी आदि सभी श्रेणियों ने साधरण व्यवस्था में साधना करके यह वर्ग पूर्ण किया। वर्ग में भोजन व्यवस्था के लिए प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्र के परिवारों से सुबह शाम भोजन पैकेट मंगवा कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया साथ ही जल संरक्षण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शिक्षार्थियों ने अपने बर्तन नित्य मिट्टी से साफ किये।कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक कृपाल सिंह, वर्ग पालक अविनाश पंवार , चूरू नगर के गणमान्य नागरिक व संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77