[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बदनगढ़ में पीरामल फाउंडेशन का उमंग समर कैंप:40 से अधिक बच्चों ने सीखीं 21वीं सदी की क्षमताएं, जीवन कौशल और सामाजिक शिक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बदनगढ़ में पीरामल फाउंडेशन का उमंग समर कैंप:40 से अधिक बच्चों ने सीखीं 21वीं सदी की क्षमताएं, जीवन कौशल और सामाजिक शिक्षा

बदनगढ़ में पीरामल फाउंडेशन का उमंग समर कैंप:40 से अधिक बच्चों ने सीखीं 21वीं सदी की क्षमताएं, जीवन कौशल और सामाजिक शिक्षा

पिलानी : पिलानी ब्लॉक की बदनगढ़ पंचायत में पीरामल फाउंडेशन द्वारा आयोजित उमंग समर कैंप ने बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को सार्थक बनाया। 21 से 29 मई तक चले इस नौ दिवसीय शिविर में 40 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। बदनगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित शिविर में बच्चों ने खुशियों का गुल्लक, करुणा पत्र और भावनाओं का रंगमंच जैसी गतिविधियों में भाग लिया। इन गतिविधियों से बच्चों को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मौका मिला। साथ ही उन्होंने टीम वर्क का महत्व भी समझा।

शिविर में पारंपरिक खेल, लोककला, चित्रकारी और कहानी लेखन की गतिविधियां भी शामिल थीं। किशोरी बालिकाओं के लिए मासिकधर्म स्वच्छता पर विशेष सत्र रखा गया। इसमें जानकारी वाली बुकलेट भी बांटी गई। करुणा और सहयोग जैसे मूल्यों को मजबूत करने के लिए मूवी स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शरबती सैनी और करुणा फेलो पूजा सैनी ने अहम भूमिका निभाई। शरबती सैनी के अनुसार, ये शिविर बच्चों में आत्मविश्वास और संवाद कौशल बढ़ाते हैं। पूजा सैनी ने इस तरह के आयोजन भविष्य में जारी रखने पर जोर दिया।

शिविर के आयोजन में अजय पारीक, रामसिंह, उम्मेद, कन्हैयालाल, रौनक, लीलाधर स्वामी, आशुतोष शर्मा, किरण पारीक, सुशिला शर्मा और मंजू शर्मा समेत अन्य लोगों ने सक्रिय रह कर योगदान दिया। समापन पर बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77