[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री गोपाल गौशाला बड़वासी का गौ ग्रास सेवा रथ रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

श्री गोपाल गौशाला बड़वासी का गौ ग्रास सेवा रथ रवाना

श्री गोपाल गौशाला बड़वासी का गौ ग्रास सेवा रथ रवाना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : बड़वासी में स्थित श्री गोपाल गौशाला में महंत योगी जीतनाथ महाराज ने रविवार को गौ ग्रास सेवा रथ को हरी झंडी दिखा के रवाना किया। गौ ग्रास सेवा रथ हैप्पी 2 हेल्प यू टेक्नोलॉजी की टीम प्रदीप शर्मा (फाउंडर एंड सीईओ) जयेश पालीवाल, नितिन जैन, दीपेश राठौड़, प्रतापगढ़, प्रद्युमन भट्ट बांसवाडा, निलेश पाटीदार डूंगरपुर, भरत भूषण श्रीगंगानगर, सोनू पूनियां सीकर, अखिल गुप्ता जयपुर के द्वारा सप्रेम भेंट किया गया है।

गौशाला अध्यक्ष कमलेश कुमावत ने बताया कि ‘गौ ग्रास सेवा रथ’ के माध्यम से जो अद्वितीय पहल शुरू की है, वह समाज को मानवीय मूल्यों से जोड़ने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। ‘प्रतिदिन एक रोटी, एक रुपया’ का संकल्प न केवल हमारी संस्कृति में गौ माता के प्रति श्रद्धा को दर्शाता है, बल्कि यह जनभागीदारी का अद्भुत उदाहरण भी है। ‘घर-घर रोटी महाअभियान’ से जुड़कर हम सभी आटा, रोटी, हरी सब्जी, फल, गुड़ आदि का दान देकर न केवल गौ सेवा कर सकते हैं, बल्कि पुण्य के भागी भी बन सकते हैं। यह सेवा निस्संदेह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा बनेगी। मैं सभी ग्रामवासीयों से आग्रह करता हूं कि इस पुण्य कार्य में सहयोग दें और गौ सेवा को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

इस अवसर पर सुरेन्द्र सैनी कलवानिया, गिरीश मिश्रा, शिवराज सिंह शेखावत, मुकेश सीगड़, मनीराम कुमावत, योगेश सोनी, विधाधर दूत, संदीप शर्मा, सुभाष सीगड़, सरदार दूत, महेश सीगड़, गुमान सिंह श्याम एग्रो , बीरबल सीगड़, विकास गढ़वाल, मुकेश कुमावत, शिवचंद कुमावत, श्रवण कुमावत, पवन शर्मा, कमलेश दूत और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गौशाला सचिव मुकेश सीगड़ ने सभी भामाशाह तथा आगंतुकों का स्वागत व धन्यवाद दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin