[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर ऑफिस में खड़ी गाड़ी का चालान कर रही पटियाला ट्रैफिक पुलिस पंजाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर ऑफिस में खड़ी गाड़ी का चालान कर रही पटियाला ट्रैफिक पुलिस पंजाब

पुलिस की लापरवाही से गलती किसी की भुगते कोई ओर

सीकर : राजस्थान सीकर जिले के निवासी श्रवण कुमार फगेड़िया को घर बैठे गाड़ी का चालान भेजा गया है । ये चालान घर से लगभग 400 किलोमीटर दूर बैठी पंजाब राज्य की पटियाला ट्रैफिक पुलिस द्वारा भेजा गया है । पीड़ित गाड़ी मालिक श्रवण कुमार के अनुसार दिनांक 17.05.2025 को दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर अपनी बेलेनो कार RJ 23CE 2227 का 1000 रुपए का चालान PB189339250517131208 पंजाब ट्रैफिक पुलिस पटियाला द्वारा प्राप्त हुआ ।

चालान काटा RJ 23CE 7227 का और भेजा RJ 23CE 2227 को
पीड़ित ने जब चालान को ऑनलाइन डाउनलोड करके देखा तो उसके होश उड़ गए । चालान में दर्ज फोटो पर गाड़ी न. RJ 23CE 7227 थे और चालान दूसरी गाड़ी RJ 23CE 2227 को भेजा गया । यह चालान मेवा सिंह, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के द्वारा जारी किया गया है । ये सबकुछ पंजाब राज्य की पटियाला ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण हुआ । इस समय गाड़ी सीकर राजस्थान में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खड़ी थी ।

पटियाला ट्रैफिक पुलिस चालान रद्द नहीं कर रही
पीड़ित गाड़ी मालिक के अनुसार पटियाला ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण यह चालान जारी हुआ है । इस गलत चालान की शिकायत चालान में दर्ज मेवा सिंह असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पटियाला ट्रैफिक पुलिस की मेल आई डी पर दिनाँक 17.05.2025 को दर्ज करवा दी गई । तीन दिन से लगातार मेल से शिकायत दर्ज करने और पटियाला ट्रैफिक पुलिस के हेल्प लाइन न. 9592917975 पर बात करने के बाद भी इस चालान को अभी तक रद्द नहीं किया गया है ।

गलती किसी ओर की भुगते कोई ओर
इस चालान में गलती गाड़ी न RJ 23CE 7227 की है, जिसको चालान नहीं भेजा गया और सीसीटीवी कैमरे सीकर में खड़ी न RJ 23CE 2227 को चालान भेजा गया है ये सबकुछ पंजाब राज्य की पटियाला ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण हुआ है ।

मेरी गाड़ी सीकर में खड़ी थी और मैं कभी पंजाब गया भी नहीं । गलती दूसरी गाड़ी RJ 23CE 7227 की थी इसलिए इस चालान को तुरंत प्रभाव से रद्द करे और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाए, ताकि दुबारा किसी को मानसिक परेशानी का सामना न करना पड़े ।
– श्रवण कुमार, पीड़ित गाड़ी मालिक

श्रवण कुमार, पीड़ित गाड़ी मालिक

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet