[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार:मोटरसाइकिल जब्त, सिरोही नदी के पास से पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार:मोटरसाइकिल जब्त, सिरोही नदी के पास से पकड़ा

नीमकाथाना में देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार:मोटरसाइकिल जब्त, सिरोही नदी के पास से पकड़ा

नीमकाथाना : नीमकाथाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 18 मई की देर रात सिरोही नदी के पास पुराने शराब ठेके के निकट से संदीप सेवग उर्फ सिलु को गिरफ्तार किया है। हैड कॉन्स्टेबल सद्दीक मोहम्मद को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध देसी कट्टे के साथ वारदात की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान बालाजी नगर निवासी संदीप सेवग के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना लाइसेंस का देसी कट्टा और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है। जयपुर रेंज के आईजी अजय पाल लाम्बा और सीकर एसपी भुवन भूषण यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में नीमकाथाना कोतवाली पुलिस को सफलता मिली। थानाधिकारी सुनीता बायल के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad