[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

MLA-भाटी का नागौर सांसद पर तंज- ओछी बात नहीं बोलें:मध्यप्रदेश के मंत्री के बयान की भी निंदा; कहा-सेना हमेशा सम्माननीय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बाड़मेरराजस्थानराज्य

MLA-भाटी का नागौर सांसद पर तंज- ओछी बात नहीं बोलें:मध्यप्रदेश के मंत्री के बयान की भी निंदा; कहा-सेना हमेशा सम्माननीय

MLA-भाटी का नागौर सांसद पर तंज- ओछी बात नहीं बोलें:मध्यप्रदेश के मंत्री के बयान की भी निंदा; कहा-सेना हमेशा सम्माननीय

बाड़मेर : नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) प्रमुख हनुमान बेनीवाल पर शिव (बाड़मेर) विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने तंज कसा है। कहा है- राजनीति में ओछी बात नहीं नहीं करनी चाहिए। जनता ऐसी बयानबाजी को लेकर चमत्कार दिखा चुकी है, आगे भी दिखाएगी।

दरअसल, SI भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर जयपुर में चल रहे धरने में हनुमान बेनीवाल ने कहा था- राजस्थान के लोगों ने लड़ाई नहीं लड़ी। महाराजा सूरजमल और एक-दो वीरों को छोड़ दें, तो यहां किसी ने लड़ाई नहीं लड़ी। यहां जिन लोगों ने राज किया उन्होंने मुगलों को अपनी बेटियां दे दीं। संधि की और राज के मजे लिए। मुगल सेना आक्रमण करने आती तो 70 किलोमीटर दूर से ही कह देते थे कि बेटी लेकर आ रहे हैं, यहां मत आना।

शिव विधायक भाटी उनके इसी बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

भाटी बोले- ओछी बात करना गलत

रविंद्र सिंह भाटी ने कहा- राजनीति में ओछी बात करना गलत है। जनता ऐसी बयानबाजी पर चमत्कार दिखा चुकी है, आगे भी दिखाएगी। राजस्थान शूरवीरों की धरती है। रामधारी सिंह दिनकर ने कहा था- जब राजस्थान की धन्य धरा के ऊपर पैर रखता हूं तो मेरा पैर कांप जाता है, मेरे पैर के नीचे समाधि या सती का कोई थान (मंदिर) न आ जाए।

उस राजस्थान पर इस तरह की टीका-टिप्पणी करना गलत है। उन्हें विचार करना चाहिए। आप अपनी राजनीति करो। राजनीति में हर व्यक्ति का अलग अंदाज होता है। लेकिन ओछी बात नहीं करें। राजस्थान सबको साथ लेकर चला है। आगे भी चलेगा।

भाटी ने मध्यप्रदेश के मंत्री को ओर से सेना के अफसरों पर की बयानबाजी की कड़ी निंदा की।
भाटी ने मध्यप्रदेश के मंत्री को ओर से सेना के अफसरों पर की बयानबाजी की कड़ी निंदा की।

सेना हमेशा सम्माननीय

भाटी ने कहा- हमारी सेना की दो अफसर हैं कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग की। नारी शक्ति को मजबूत किया। वे देश की सूरत हैं। उन्हें मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी है। न कि उन्हें कमजोर करना।

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया बयान भी निंदनीय है। भविष्य में इस तरह के बयानों की पुनरावृति नहीं होनी चाहिए। मैं उनके बयान की भी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। सेना हमेशा सम्माननीय है। उनकी बदौलत ही हम सब खुले आसमान के नीचे बैठे हैं।

SI भर्ती को लेकर कहा- कठोर कार्रवाई हो

एसआई भर्ती रद्द होनी चाहिए या नहीं इसके सवाल पर भाटी ने कहा- पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। मामला न्यायालय में पेंडिंग है। निश्चित तौर पर जो सलेक्ट हुए हैं उनके बारे में भी सोचना चाहिए। अगर बहुत ज्यादा स्थितियां खराब हैं तो उस पर कठोर कार्रवाई भी होनी चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin