सिंघाना में महिलाओं ने निकाली आक्रोश रैली,मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया ओर लगाए मुर्दाबाद के नारे
सिंघाना में महिलाओं ने निकाली आक्रोश रैली,मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया ओर लगाए मुर्दाबाद के नारे

सिंघाना :मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर गई विवादित टिप्पणी के खिलाफ सिंघाना में कांग्रेस डेलीगेट शकुंतला यादव के नेतृत्व में शनिवार शाम को महिलाओं द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई। आक्रोश रैली के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी जिंदाबाद, विजय शाह मुर्दाबाद व भारतीय सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगे। इस दौरान सेकड़ो महिलाए रैली में शामिल हुई, रैली सर्किल पर पहुंचने के बाद मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया गया साथ ही मंत्री को बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की गई। यह पूरा विरोध प्रदर्शन पंचायत समिति सदस्य शकुंतला यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें शकुंतला यादव नेतृत्व में पुतला फूंका गया।
पंचायत समिति सदस्य शकुंतला यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ मंत्री का बयान अनुचित है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान से रक्षा क्षेत्र में काम करने वाली बेटियों का मनोबल टूटता है।
यादव ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। कर्नल कुरैशी ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। देश की बेटियों का मनोबल बढ़ाने की बजाय उन्हें कमजोर करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान कौशल्या देवी, सुनीता, आरती, खुशबू, सुनीता देवी, सविता, सुशीला, आशा, प्रीति, पिंकी, चमेली देवी, माया देवी, अर्चना यादव, उर्मिला देवी, सरोज देवी, भतेरी देवी, किरण देवी, मनिषा व रोशन देवी सहित अनेक महिलाओं ने विरोध जताया।