[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए शहीदों को दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए शहीदों को दी श्रद्धांजलि

खेतड़ी : उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पूर्व उर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मुय अतिथि थे। अध्यक्षता कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गोकुलचंद सैनी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मुय अतिथि पूर्व उर्जा मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय सेनाओं द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में दिखाए गए भारतीय थल सेना, वायु सेना एवं नेवी के अदय साहस को मैं सैल्यूट करता हूं। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत राज संस्थाओं व नगर पालिकाओं के चुनाव आ रहे हैं। इसमें कार्यकर्ता एकजुट हो चुनाव लड़े। खेतड़ी में पंचायती समिति में प्रधान व नगर पालिका में चेयरमैन कांग्रेस बनाएगी।

इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री विनोद सोनी, ब्लॉक महामंत्री निकेश पारीक, कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष सतवीर महरानिया, महावीर प्रसाद तोगड़िया, चंदगी राम सैनी ,त्रिवेणी शंकर सैनी, कपिल तंवर, एडवोकेट हवा सिंह निर्वाण व इस्लामुद्दीन, गोविंद सिंह, प्रेम प्रकाश चंदेला, गोपी राम सैनी, सोनू अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, भारत सैनी, योगेश सैनी, सिनार गुर्जर, इंद्र कुमार सैनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक के अंत में ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77