[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली लाइन में फॉल्ट से जले टीवी, पंखे और मोटर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बिजली लाइन में फॉल्ट से जले टीवी, पंखे और मोटर

बिजली लाइन में फॉल्ट से जले टीवी, पंखे और मोटर

पचार : गांव में श्री राधाबल्लभजी मंदिर के पास लगे 100 एचपी के ट्रांसफॉर्मर में अचानक अर्थ का तार जल गया। इससे 11000 वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन घरेलू कनेक्शन में प्रवाहित हो गई।

इसके चलते कई घरों में टीवी, पंखे, कुलर, पानी की मोटर, बल्ब, मोबाइल और चार्जर जल गए। घरों में लगे उपकरणों के जलने से लोगों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ। मोहनलाल शर्मा, रमजान खां, पंकज कुमार, बफती का लोहार, रघुवीर सिंह शेखावत और सलीम का फकीर सहित कई लोगों ने बताया कि बिजली की खराबी से उनके घरेलू सामान जल गए। घटना भारतीय दूरसंचार कार्यालय के पास हुई, जिसकी राजू शर्मा ने सूचना विद्युत विभाग कर्मियों को दी गई।

विद्युत कर्मी प्रकाश थोरी एवं भागचंद मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर के पास लाइन सही करके विद्युत आपूर्ति पुन: बहाल की। हालांकि मीणा के मोहल्ला वार्ड 13 में कई घरों में अंधेरा रहा।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin