[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक ही नंबर और परमिट पर चल रही तीन बसें, दस लाख टैक्स चोरी का मामला पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक ही नंबर और परमिट पर चल रही तीन बसें, दस लाख टैक्स चोरी का मामला पकड़ा

एक ही नंबर और परमिट पर चल रही तीन बसें, दस लाख टैक्स चोरी का मामला पकड़ा

साहवा. साहवा से तारानगर वाया भनीण, झाड़सर स्टेट हाईवे 36 पर संचालित बसों की जांच के दौरान चूरू परिवहन विभाग ने एक बस नंबर से तीन बसें संचालित होने का मामला उजागर कर दो बसों को सीज कर उनके नाम 10 से अधिक के टैक्स चोरी का मामला उजागर किया है। मंगलवार को की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए परिवहन निरीक्षक रोबिन सिंह ने बताया कि साहवा तारानगर सड़क पर संचालित वाहनों के जांच के दौरान सुबह 10 बजे के करीब साहवा बस स्टैंड पर साहवा से तारानगर के लिए स्टैंड पर लगी हुए बस नंबर आरजे 49 पीए 5551 के परमिट के लिए चालक अनिल कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी साहवा से पूछताछ की तो उसने कहा कि मुझे इसके बारे में पता नहीं है।

चालक ने बताया कि इस बारे में बस मालिक हेमंत सहू पुत्र प्रताप सिंह सहू निवासी घोटड़ा पट्टा भादरा ही बता सकते हैं। परमिट वाली बस दूसरी जगह खड़ी है। ऐसे में उक्त बस को साथ लेकर दूसरी बस के पास पहुंचे तो उस बस पर भी वहीं नंबर लिखे मिले, तब सच्चाई जानने के लिए पहली बस के चेसिस नंबर से मिलान किया तो उस बस के वास्तविक नंबर आरजे 13 पीए 4786 मिले जो वर्ष 2016 में से संचालन से बाहर हो चुके हैं।

इसके अलावा इसी आरजे 49 पीए 5551 नंबर प्लेट लगी मिली दूसरी बस के चेसिस नंबर देखे तो उसे ग्रांईडर से मिटा रखे थे। ऐसे में पता नहीं चल पाया कि उक्त बस किस नाम से तथा कहां से रजिस्ट्रड है या चोरी आदि की है। इसी जांच पड़ताल में जानकरी मिली की इसी नंबर से इन बस मालिकों के पास एक तीसरी बस और है जो बस साहवा के एक निजी स्कूल में ग्रामीण क्षेत्र से बच्चों को लाने के लिए चलाई जा रही है, जिसकी तलाश की मौके से बस को गायब मिली।

इनका कहना

आरजे 49 पीए 5551 नंबर की बस का परमिट साहवा से ग्रामीण क्षेत्र में से होकर नोहर का जारी करवा रखा है, लेकिन उस परमिट क्षेत्र में बस का संचालन न करके उस का संचालन शादी व टूर पार्टी आदि की बुकिंग करके किया जा रहा है। वहीं आरजे 49 पीए 5551 नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगा कर जो बस मंगलवार को साहवा से तारानगर रूट पर लगा रखी थी जिसके वास्तविक नंबर आरजे 13 पीए 4786 हैं, उसका वर्ष 2016 से करीब 10 लाख का टैक्स बनता है। इन दोनों बसों को जब्त कर पुलिस थाना साहवा में खड़ी की गई तथा टैक्स चोरी और फर्जी नंबर प्लेट लगाने, बिना परमिट बसों को संचालन करने जैसे कई मामलों में कार्रवाई के लिए लिखित रिपोर्ट दी गई है।

रोबिन सिंह परिवहन निरीक्षक

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin