[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने डेढ़ किलो अवैध गांजे के साथ सिंगीवाल मोहल्ले से पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने डेढ़ किलो अवैध गांजे के साथ सिंगीवाल मोहल्ले से पकड़ा

नीमकाथाना में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने डेढ़ किलो अवैध गांजे के साथ सिंगीवाल मोहल्ले से पकड़ा

नीमकाथाना : नीमकाथाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने सिंगीवाल मोहल्ला खेतड़ी रोड से 38 वर्षीय भागोती देवी को 1.515 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। घटना 6 मई को तड़के करीब 3:40 बजे की है। थानाधिकारी सुनीता बॉयल गश्त के दौरान अपनी टीम के साथ सिंगीवाल मोहल्ला पहुंची। वहां एक महिला हाथ में थैला लिए खड़ी थी। पुलिस को देखते ही वह छिपने की कोशिश करने लगी। पुलिस ने उसे रोका और थैले की जांच की तो उसमें गांजा मिला।

आरोपी भागोती देवी सिंगीवाल मोहल्ला खेतड़ी मोड़ की रहने वाली है। उसके पास गांजे का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना नीमकाथाना सदर के थानाधिकारी राजेश डूडी मामले की जांच कर रहे हैं। यह कार्रवाई जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक और सीकर के पुलिस अधीक्षक भूवन भूषण यादव के निर्देशन में की गई। पुलिस आरोपी से गांजे की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin