12 दिवसीय सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन:30 कर्मचारियों को सुरक्षा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण, शून्य दुर्घटना का लिया लक्ष्य
12 दिवसीय सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन:30 कर्मचारियों को सुरक्षा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण, शून्य दुर्घटना का लिया लक्ष्य
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के केसीसी प्रोजेक्ट में नागपुर की करटीन सॉल्यूशन कंपनी द्वारा आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ। मनीष गंवई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सजू सी सेम और वीके इंद्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कटेवा ने बताया कि शिविर में खेतड़ी और कोलिहान खदान के 30 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। करटीन कंपनी के एसएन कटीयाल ने फ्रंटलाइन पर्यवेक्षकों को सुरक्षा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया।
मुख्य अतिथि मनीष गंवई ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। इससे कर्मचारी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए काम करेंगे। कंपनी का लक्ष्य शून्य दुर्घटना के साथ उत्पादन बढ़ाना है। हिंदुस्तान कॉपर प्रोजेक्ट देश का सबसे बड़ा तांबा प्रोजेक्ट है। पिछले साल कोलिहान खदान में हुए हादसे ने सुरक्षा की दृष्टि से चिंता बढ़ा दी थी। इसलिए खदान में काम करने वाले हर कर्मचारी को सुरक्षा की जानकारी आवश्यक है। कार्यक्रम में शिविर के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
इस अवसर पर खदान मैनेजर संजय गुर्जर, अरूणव भंडारी, अवशेष छटबार, सीएस सोनी, सुहास रामटेककर, गोपाल सिंह, राधाकृष्ण और विजय सैनी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044425

