[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में सूने मकान में चोरी:50 हजार नगद लाखों के जेवरात चोरी, पत्नी के इलाज के लिए मुंबई गया था मालिक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में सूने मकान में चोरी:50 हजार नगद लाखों के जेवरात चोरी, पत्नी के इलाज के लिए मुंबई गया था मालिक

सिंघाना में सूने मकान में चोरी:50 हजार नगद लाखों के जेवरात चोरी, पत्नी के इलाज के लिए मुंबई गया था मालिक

सिंघाना : सिंघाना कस्बे के गंगा मंदिर कुंड के पास एक सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। मकान मालिक शंकरलाल की अनुपस्थिति में चोरों ने घर का ताला तोड़कर 50 हजार रुपए नगद और लाखों के जेवरात चुरा लिए। शंकरलाल फरवरी से अपनी पत्नी के इलाज के लिए मुंबई में रह रहे थे। उनके तीनों बेटे सीए हैं और मुंबई में रहते हैं। शनिवार की शाम को वह मुंबई से लौटे और अपने भाई के घर रुक गए। रविवार को जब वह अपने लंबे समय से बंद पड़े मकान की साफ-सफाई के लिए पहुंचे, तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी से जेवरात व नकदी गायब थी।

सूचना मिलते ही सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसआई रामपत यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस के लिए भी यह एक बड़ी चुनौती बन गई है। चोरों के पकड़े न जाने से अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet