[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लॉरेंस को पाकिस्तानी डॉन की धमकी:बोला- मूसेवाला-सिद्दीकी मर्डर के राज खोल दूंगा; गैंगस्टर ने कहा था- पहलगाम हमले का बदला लूंगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

लॉरेंस को पाकिस्तानी डॉन की धमकी:बोला- मूसेवाला-सिद्दीकी मर्डर के राज खोल दूंगा; गैंगस्टर ने कहा था- पहलगाम हमले का बदला लूंगा

लॉरेंस को पाकिस्तानी डॉन की धमकी:बोला- मूसेवाला-सिद्दीकी मर्डर के राज खोल दूंगा; गैंगस्टर ने कहा था- पहलगाम हमले का बदला लूंगा

जालंधर : गुजरात की साबरमती जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस की पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने की धमकी से पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी बौखला गया है। उसने कहा “मैं पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के राज खोल दूंगा। अब दोस्ती खत्म। देश पर बात आएगी तो चुप नहीं बैठेंगे।”

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने इसका वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने यह बात कही। उसने यह वीडियो कुछ दिन पहले लॉरेंस गैंग की धमकी देने के बाद जारी की है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद लॉरेंस ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद की फोटो पर क्रॉस लगाया था।

लॉरेंस गैंग ने पाकिस्तान को दी थी ये धमकी

  • जल्द बदला लेंगे: लॉरेंस गैंग ने पोस्ट में​​​​​​ लिखा था- राम-राम सभी भाइयों को, जो ये पहलगाम कश्मीर में आतंकी हमला हुआ। बेगुनाह लोगों को बिना किसी कसूर के मारा है, इसका बदला हम जल्द ही लेंगे। इन्होंने हमारे नाजायज आदमी मारे हैं। हम इनके जायज मारेंगे।
  • पाकिस्तान में घुसकर ईंट का जवाब पत्थर से देंगे: एक ही ऐसा मारेंगे पाकिस्तान में घुसकर, जो 1 लाख के बराबर होगा। तुम हाथ मिलाओगे तो हम गले लगाएंगे, अगर आंख दिखाओगे तो आंखें निकाल लेंगे और ऐसी नीच हरकत करोगे तो पाकिस्तान में घुसकर ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।

लॉरेंस ग्रुप की सोशल मीडिया पोस्ट..

अब पढ़िए वीडियो में भट्‌टी की 8 बड़ी बातें…

1. एक चिड़िया तक नहीं मार सकता वीडियो में भट्टी ने कहा- मेरा यह वीडियो लॉरेंस के लिए है, जिसने कहा है कि पाकिस्तान में घुसकर वह एक लाख मुस्लिमों को मारेगा। पहले तो मैं बता देना चाहता हूं कि पाकिस्तान तो बहुत दूर की बात है, तुम किसी भी देश में एक चिड़िया तक नहीं मार सकते हो। मैं तुम्हें अच्छे से जानता हूं और तू मुझे भी जानता है कि मेरा सिस्टम क्या है और क्या नहीं?

2. ऑडियो-वीडियो मीडिया में देने पर सरकार सवाल-जवाब करेगी भट्टी ने आगे कहा- मुझे मजबूर न करो कि मैं वे तमाम ऑडियो और वीडियो मैसेज में मीडिया में दे दूं, जिसके बाद तुम्हारी सरकार तुमसे सवाल जवाब करे, जिसमें मुंबई के NCP नेता बाबा सिद्दीकी को किस राजनेता के कहने पर मारा गया। तुम सब को पहले से ही पता है कि जीशान अख्तर पहले से ही बाबा सिद्दीकी हत्या केस में शामिल है और वह फरार चल रहा है। साथ ही वह किसके पास है, ये भी सभी को पता है।

3. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के सभी सबूत मेरे पास उसने कहा- सभी सबूतों के साथ मैं ये सभी वीडियो और ऑडियो मीडिया के सामने रखूंगा। साथ ही किस राजनेता ने जीशान को बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए पैसे दिए, इसके भी सारे प्रूफ मेरे पास हैं। हत्या के वक्त जीशान के साथ कॉल पर कौन मौजूद था, ये सभी प्रूफ मेरे पास पड़े हैं। किसकी शह पर ये हत्याकांड हुआ, मेरे पास सब के प्रूफ हैं।

4. मूसेवाला के मर्डर का भी सारा रिकॉर्ड मौजूद भट्टी ने कहा- सिद्धू मूसेवाला किसने मरवाया? किस व्यक्ति ने हथियारों के पैसे दिए? हथियार कहां से आए? किस व्यक्ति ने भारतीय रुपए दिए और क्या-क्या, कहां-कहां हुआ? सब रिकॉर्ड है मेरे पास। अगर दोबारा मेरे देश पर बात आई तो सब कुछ बाहर आ जाएगा।

5. कभी झूठी पोस्ट डालकर डॉन नहीं बना उसने कहा- जब मेरा तुम्हारे साथ संबंध था, तब भी मैं तुमसे बड़ा था और आज भी तुमसे बड़ा हूं। न मैं कभी झूठी पोस्ट डालकर डॉन बना हूं, न मैंने किसी फेमस व्यक्ति को टारगेट कर मशहूर होने की कोशिश की है। मैंने जो काम किया है, अपने हाथों से किया है। इसलिए तुम मेरे देश, देश के किसी संस्थान या फिर किसी मुस्लिम के लिए कोई बात बोलने से पहले सोच लेना। तुमने पिछली बार पोस्ट डाली कि तुम्हें शहजाद भट्टी मारना है, मैंने उसे एकदम इग्नोर किया।

6. देश पर बात आएगी तो मैं चुप नहीं बैठूंगा भट्टी ने कहा- तुम लोगों का सिस्टम अलग है। तुम्हारा मीडिया चीजों को उछालता है। मगर मैंने अपने हाथों से काम किया है। जब मेरे देश (पाकिस्तान) पर बात आएगी तो मैं चुप नहीं बैठूंगा। मैं तुम्हें (लॉरेंस) सारी जिंदगी का समय देता हूं कि मेरा नुकसान करके दिखाना। जिसे भी आना होगा, सिर्फ बताकर आए, गीदड़ की तरह पीठ पर वार न करे।

7. जेल से बाहर आकर खुद मैदान में लड़ना भट्टी ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा- मुझे जब मूंछ नहीं आई थी, तब से मैं गोलियों के आवाजें सुन रहा हूं। सबसे पहले मेरे लिए इस्लाम है और फिर मेरा देश पाकिस्तान, फिर हमारे सभी संस्थान और उसके बाद कुछ मेरे लिए जरूरी होगा। इसलिए, जब जेल से बाहर आओगे तो तुम्हें पता चलेगा कि जिनकी उंगलियों पर तुम नाच रहे हो, यही लोग तुम्हारा नुकसान करेंगे। मैदान में आकर खुद लड़ना, जब जेल से बाहर आओगे। याद रखना कि पाकिस्तान का एक शहजाद भट्टी जिंदा है।

8. अब से दोस्ती खत्म, कोई बात नहीं सुनूंगा उसने कहा- तुम मेरे देश को कुछ कहोगे तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। सब दोस्ती यारी खत्म है अब से। आगे से मैं तुम्हारे मुंह से ऐसी कोई बात न सुनूं। तुम लोग कौन से अच्छे काम करते हो? बाबा सिद्दीकी मुस्लिम था, उसे मुस्लिम के हाथों से ही मरवा दिया। सिद्धू मूसेवाला जो तुम सब ने मारा, उसके साथ तुम्हारा एक परसेंट भी विवाद नहीं था। मगर, तुमने सिर्फ पैसे लेकर उसे मार दिया। मुझे सब पता है कि सिद्धू के साथ किस सिंगर का मसला था और किसके कहने पर मारा गया।

करीब 10 महीने पहले लॉरेंस की 17 सेकेंड की शहजाद भट्‌टी के साथ वीडियो कॉल वायरल हुई थी। इसमें लॉरेंस ने भट्‌टी को ईद की बधाई दी थी। सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो कॉल सिग्नल ऐप से की गई थी ।
करीब 10 महीने पहले लॉरेंस की 17 सेकेंड की शहजाद भट्‌टी के साथ वीडियो कॉल वायरल हुई थी। इसमें लॉरेंस ने भट्‌टी को ईद की बधाई दी थी। सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो कॉल सिग्नल ऐप से की गई थी ।

कौन है पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी शहजाद भट्टी पाकिस्तान में हत्या, जमीन विवाद, हथियारों की तस्करी सहित कई संगीन क्राइम में शामिल रहा है। आज कल वह दुबई में रहता है। शहजाद भट्टी का नेटवर्क अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान दुबई सहित अन्य देशों में भी चलता है।

वह अपने आका फारूख खोखर के साथ मिलकर सारा नेटवर्क चलाता है। फारूख राजनीतिक लेवल पर भी अच्छी पकड़ रखता है। फारूख खोखर पाकिस्तान का ऐसा व्यक्ति है, जिसने शेर पाल रखा है और अपने बड़े काफिले के साथ चलता है। फिर चाहे वो पाकिस्तान या फिर दुबई हो।

शहजाद भट्टी को पाकिस्तानी डॉन फारुख खोखर का करीबी माना जाता है।
शहजाद भट्टी को पाकिस्तानी डॉन फारुख खोखर का करीबी माना जाता है।

कौन है लॉरेंस बिश्नोई, जिसने पाकिस्तान को धमकाया

गैंगस्टर लॉरेंस पर करीब 84 FIR दर्ज हैं। 2016 में उसे नेपाल से गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल में ही बंद है। इस वक्त वह गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। करीब 9 साल से वह जेल से बाहर नहीं आया है। इसके बावजूद देश में हुए मर्डर केसों में उसका नाम आया है।

जिनमें मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला, राजस्थान के करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी का मर्डर भी शामिल है। इसके अलावा वह काले हिरण के शिकार के आरोपों से घिरे बॉलीवुड स्टार सलमान खान के भी पीछे पड़ा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet