श्रीमाधोपुर में परशुराम जन्मोत्सव पर सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द:पहलगाम आतंकी हमले के बाद विप्र समाज ने लिया फैसला, केवल होंगे पूजा-पाठ
श्रीमाधोपुर में परशुराम जन्मोत्सव पर सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द:पहलगाम आतंकी हमले के बाद विप्र समाज ने लिया फैसला, केवल होंगे पूजा-पाठ

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में विप्र समाज ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण भगवान परशुराम जन्मोत्सव को सीमित करने का निर्णय लिया है। श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के संयोजक एडवोकेट राजेंद्र शर्मा और उमाशंकर गोठवाल ने इसकी जानकारी दी।
अक्षय तृतीया पर होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। इनमें दीपोत्सव, शंखनाद, विभिन्न प्रतियोगिताएं, प्रभात फेरी और शोभायात्रा शामिल हैं। पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के कारण देश में शोक का माहौल है।
जन्मोत्सव अब केवल धार्मिक विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा। 29 अप्रैल मंगलवार को सुबह 8 बजे तीजावाला जोहड़ा स्थित भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना होगी। सुबह 11 बजे परशुराम सभागार में यज्ञ-हवन का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे सामूहिक सुंदरकांड का पाठ होगा। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण होगा।
गौड विप्र भवन में आयोजित बैठक में सुरेन्द्र गोठवाल, विशाल बोहरा, ओम प्रकाश पचौरी, रवि शंकर शर्मा, डॉक्टर चन्द्र प्रकाश व्यास सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभी ने सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया।