[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रिटायर्ड जवान की पत्नी से रिश्तेदार ने ठगे 4.23 लाख:हर महीने 50 हजार रुपए प्रॉफिट का दिया था झांसा, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रिटायर्ड जवान की पत्नी से रिश्तेदार ने ठगे 4.23 लाख:हर महीने 50 हजार रुपए प्रॉफिट का दिया था झांसा, मामला दर्ज

रिटायर्ड जवान की पत्नी से रिश्तेदार ने ठगे 4.23 लाख:हर महीने 50 हजार रुपए प्रॉफिट का दिया था झांसा, मामला दर्ज

सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में इंडियन आर्मी के रिटायर्ड जवान की पत्नी को झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। रिश्तेदार ने महिला से कंपनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 4.23 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। महिला ने अपने ही परिचित दंपती के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है।

सीकर के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला सुबिता देवी ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह गृहिणी है और उनके पति इंडियन आर्मी से रिटायर्ड है। सुबिता से उसकी भाभी के मौसी के लड़के सुभाष और पत्नी कविता ने कंपनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 5 लाख रुपए की मांग की।

दोनों ने कहा कि इसके बदले हर महीने 50 हजार रुपए का प्रॉफिट देंगे। सुनीता ने उन्हें 4.95 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद उन्होंने एक बार 22 हजार और एक बार 50 हजार रुपए दे दिए। लेकिन फिर कोई भी पैसा नहीं दिया। फिलहाल 4.23 लाख रुपए बकाया है। जब पैसे मांगते हैं, तो दोनों कहते हैं कि पैसे लेकर कंपनी में लगा दिए हैं। जबकि सुबिता किसी कंपनी के बारे में नहीं जानती। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin