[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नायक समाज संयुक्त समिति-जिला इकाई चूरू द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री को तीन सुत्रीय मांगपत्र एवं ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नायक समाज संयुक्त समिति-जिला इकाई चूरू द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री को तीन सुत्रीय मांगपत्र एवं ज्ञापन सौंपा

नायक समाज संयुक्त समिति-जिला इकाई चूरू द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री को तीन सुत्रीय मांगपत्र एवं ज्ञापन सौंपा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय पर नायक समाज संयुक्त समिति- राजस्थान जिला इकाई चुरु के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक के नेतृत्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को तीन सुत्रीय मांगपत्र एवं ज्ञापन सौंपा ।

मांग पत्र में बताया गया है कि भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन के अनुसार नायक जाति अनुसूचित जनजाति में अधिसूचित है लेकिन राजस्थान सरकार द्वारा पोर्टल पर नायक से नायका कर दिए जाने के कारण नायक जाति को अनुसूचित जनजाति का संवैधानिक अधिकार नही मिल रहा है नायक जाति को पोर्टल पर अशुद्ध लिखें शब्द को शुद्ध किया जावे, जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक ने बताया कि-1. नायक जाति को अनुसूचित जनजाति का संवैधानिक अधिकार दिलवाने हेतु पोर्टल पर दर्ज अशुद्ध को शुद्ध किया जावे। 2.नायक जाति के छात्र-छात्राओं हेतु जिला मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालय पर छात्रावास निर्माण हेतु भूमि भुमि आवंटित कि जावे। 3.नायक समाज कल्याण बोर्ड/विकास बोर्ड का गठन किया जावे।उद्देश्य की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन एवं मांग पत्र नायक समाज संयुक्त समिति- राजस्थान के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक एवं जिला नायक समाज के नेतृत्व में दिया गया।शिष्ट मंडल को राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही आपके मांग पत्र पर विचार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।

इस अवसर पर विनायक, जगदीश नायक, किशोर नायक, राधेश्याम नायक, मदन लाल नायक, ओम प्रकाश नायक, श्रवन बेसर, ओमप्रकाश बाकोलिया, खेता राम, मातुराम नायक, हिलालाल नायक आदि बड़ी संख्या में नायक समाज के लोगों उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22