[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री गोपाल गौशाला बड़वासी में पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

श्री गोपाल गौशाला बड़वासी में पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे

श्री गोपाल गौशाला बड़वासी में पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

बड़वासी : श्री गोपाल गौशाला बड़वासी परिसर में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए परिंडे लगाए गए हैं। यह सराहनीय पहल नवीन शर्मा के आर्थिक सहयोग से सम्पन्न हुई, जिससे अब गर्मी के मौसम में पक्षियों को ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा।

गौशाला सचिव मुकेश सीगड़ ने बताया कि इन परिंडों में नियमित रूप से पानी भरा जाएगा ताकि पक्षियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश कुमावत ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों के आंगन तथा सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक परिंडे लगाएं और इन बेजुबानों के जीवन में राहत का माध्यम बनें। कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने क्षेत्र के सभी किसानों से आग्रह किया कि गौशाला में चारा गाड़ी डलवा के अधिक से अधिक सहयोग कर गौसेवा में सहभागी बनें।

कार्यक्रम के दौरान गौशाला के सभी सदस्यों ने पक्षियों के लिए प्रतिदिन दाना-पानी डालने का संकल्प लिया। उपस्थित प्रमुख जनों में सुरेन्द्र सैनी कलवानिया, शिवराज सिंह शेखावत, बिरजू सिंह शेखावत, कन्हैयालाल वाल्मीकि, गिरीश मिश्रा, योगेश सोनी, मनीराम कुमावत, होशियार सिंह बोयल, कपिल सीगड़, विकास गढ़वाल, संदीप शर्मा, मुकेश कुमावत, नरेंद्र, प्रकाश दूत, संजीव दूत, नरेंद्र निर्वाण, विकास मीणा, पवन शर्मा, श्रवण कुमावत, हनी सिंह, महेश सीगड़, हार्दिक, जय प्रकाश कुमावत, मूलचंद सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin