[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हीटवेव को लेकर अलर्ट मोड़ पर अस्पताल प्रशासन:वार्डों में फ्रीज में रखवाए आइस पैक, स्कूलों का टाइम भी बदला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हीटवेव को लेकर अलर्ट मोड़ पर अस्पताल प्रशासन:वार्डों में फ्रीज में रखवाए आइस पैक, स्कूलों का टाइम भी बदला

हीटवेव को लेकर अलर्ट मोड़ पर अस्पताल प्रशासन:वार्डों में फ्रीज में रखवाए आइस पैक, स्कूलों का टाइम भी बदला

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में गर्मी और हीटवेव को लेकर डीबी अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए अस्पताल में माकूल व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रशासन ने हर वार्ड में लगाए गए पंखे और कूलर चालू करवा दिए हैं। अस्पताल के वार्डों में ओआरएस काउंटर भी लगाए गए हैं। जहां ठंडा पानी और ओआरएस के पैकेट रखवाए गए हैं। जिनको आमजन भी पी सकता है।

हीटवेव को लेकर नोडल प्रभारी वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मो. आरिफ ने बताया कि गर्मी और लू तापघात से पीड़ित मरीजों के लिए अस्पताल में माकूल व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के इमरजेंसी, मेडिसिन आईसीयू, पीकू वार्ड, मेल मेडिकल और फिमेल मेडिकल वार्ड में 20 बैड हीट स्ट्रोक के आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा अगर हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ने पर 80 बेड फेब्रिक वार्ड में भी तैयार किए गए। जो पूरी तरह वातानुकूलित हैं। इसके अलावा इमरजेंसी, आईसीयू और मेडिसिन वार्ड में डी फ्रिज में आइस पैक और फ्लूड रखवाया गया है। जो गर्मी जनित मरीजों के इलाज में कारगर होंगे।

प्रचण्ड गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में ठंडे पानी के आठ वाटर कूलर लगाए हुए हैं। जो मरीजों के काम में आ रहे हैं। इसके अलावा नई इमरजेंसी, मातृ शिशु अस्पताल और हेल्प डेस्क के पास आमजन के लिए ठंडे पानी के 15-15 कैम्पर रखवाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से एक हजार लीटर के दो ठंडे पानी के आरओ के लिए टेंडर किए हुए हैं। जो प्रोसेस में चल रहे हैं। डॉ. मो. आरिफ ने बताया कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में आठ सौ पंखे, करीब सौ कूलर और 160 एसी चालू हालत में हैं। जो मरीजों के लिए काम में ली जा रही हैं।

फ्रिज में रखे हैं फ्लूड

उन्होंने बताया कि गर्मी जनित मरीजों के लिए इमरजेंसी वार्ड, मेडिसिन आईसीयू और मेडिसिन वार्ड में फ्रिज के अंदर फ्लूड और आइस पैक रखवाए गए हैं। इसके अलावा वार्डों में बड़े जंबो कूलर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अस्पताल में मेडिसिन विभाग की टीम भी अलर्ट है। जो ऐसे मरीजों का तुरन्त इलाज कर रही है।

खाली पेट घर से नहीं निकले

डॉ. मो. आरिफ ने बताया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए खाली पेट घर से नहीं निकले। सुबह के समय हल्का नाश्ता जरूर करें। दही, लस्सी, छाछ, जूस का अधिक से अधिक सेवन करें। घर से बाहर निकलते समय अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें। एक साथ लंबा पैदल नहीं चलें। रास्ते में ठंडी जगह देखकर आराम करें। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलें। अगर गर्मी के मौसम में चक्कर आना, उल्टी दस्त होने, कमजोरी महसूस होने पर तुरन्त डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर को चेक करवाकर इलाज करवाएं।

स्कूलों का बदला समय

प्रचण्ड गर्मी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में भी बदलाव किया है। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने शुक्रवार को 45.4 डिग्री के गर्मी के तापमान को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया है। उन्होंने बताया कि अब स्कूलों का समय सुबह साढ़े सात बजे से 11 बजे तक रहेगा। आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles