[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हेलमेट नहीं पहना था, चेकिंग की तो निकली पिस्टल-कारतूस:हेलमेट चेकिंग के दौरान भागते बाइक सवार की जेब से मिले हथियार, देहलीगेट चौराहे का मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हेलमेट नहीं पहना था, चेकिंग की तो निकली पिस्टल-कारतूस:हेलमेट चेकिंग के दौरान भागते बाइक सवार की जेब से मिले हथियार, देहलीगेट चौराहे का मामला

हेलमेट नहीं पहना था, चेकिंग की तो निकली पिस्टल-कारतूस:हेलमेट चेकिंग के दौरान भागते बाइक सवार की जेब से मिले हथियार, देहलीगेट चौराहे का मामला

उदयपुर : उदयपुर शहर के देहलीगेट चौराहे पर हेलमेट चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक के पास से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस सहित एक चाकू मिला है। हेलमेट पहने नहीं होने पर ट्रेफिक पुलिस ने 2 बाइक सवार युवकों को रोकने की कोशिश की लेकिन युवक नहीं रुके और भागने लगे। इस पर ट्रेफिक पुलिस जवानों ने भागते हुए उनमें से एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।

फिर ट्रेफिक पुलिस जवान शंकर लाल ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि हेलमेट नहीं होने से वे ट्रेफिक पुलिस से बचकर भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इसी बीच पुलिस को उसके हाव-भाव देखकर शक हुआ तो उसकी तलाशी ली गई। फिर आरोपी की जेब से एक पिस्टल के साथ चार जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया।

उदयपुर शहर के देहलीगेट चौराहे पर हेलमेट चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक के पास से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस सहित एक चाकू मिला है।
उदयपुर शहर के देहलीगेट चौराहे पर हेलमेट चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक के पास से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस सहित एक चाकू मिला है।

ये देख ट्रेफिक पुलिस जवान भी दंग रह गए। आरोपी ने अपना नाम योगेन्द्र बताया। इसके बाद भूपालपुरा थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर आरोपी को उनके सुपुर्द किया गया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ में जुटी कि वह कहां से हथियार लेकर आया था और किस काम के लिए लाया था। पुलिस को आरोपी से अन्य खुलासे की संभावना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin