[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री रामरिखदास पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा एवं कैरियर परामर्श मेले का आयोजन हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

श्री रामरिखदास पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा एवं कैरियर परामर्श मेले का आयोजन हुआ

श्री रामरिखदास पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा एवं कैरियर परामर्श मेले का आयोजन हुआ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : शोयब अली खान

फतेहपुर : श्री रामरिखदास पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय में 17 अप्रैल 2025 को शिक्षा एवं कैरियर परामर्श मेले का आयोजन कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं के लिए किया गया। करियर मेले का शुभारंभ सचिव रामावतार जैन, विद्यालय प्राचार्या डॉ. शिल्पी सिंह, विभिन्न संस्थाओं से पधारे प्रतिनिधियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया।

इस करियर परामर्श में मेले का आयोजन विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग से संभव हो सका। विभिन्न क्षेत्रों के महानुभावों को अपने अनुभव और ज्ञान सांझा करने के लिए आमंत्रित किया गया। जिसमें आईटी उद्योग (FIIT ZEE), आतिथ्य उद्योग (IIHM), जीवन देखभाल उद्योग (शारदा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि) (AMITY UNIVERSITY) इंजीनियरिंग और प्रबंध, (सम्मान वेतन प्रबंधन प्रणाली) लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (स्कोर और अन्य योग्यता मापदंड) के विशेषज्ञ शामिल है।

CEO FIIT ZEE  समीरन दत्ता ने सफलता के रहस्य शीर्षक सेमिनार में छात्र-छात्राओं को सफलता प्राप्ति के सूत्र और तार्किक क्षमता आई क्यू आदि के माध्यम से करियर बनाने का महत्व समझाया। सफलता प्राप्ति शप्त सूत्री रहस्य को बताते हुए दत्ता ने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु इस मूल मंत्र को अपनाने का संदेश दिया। आई आई एच एम नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हॉस्पिटैलिटी जयपुर मांडवी ने आतिथ्य क्षेत्र के विभिन्न दायरो का उल्लेख करते हुए साझा किया कि अतिथि सत्कार के क्षेत्र में उनके संस्थान भारत में आतिथ्य प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है।

मोदी विश्वविद्यालय से एडवोकेट डॉ. रोहित सोनी ने विधिक संघ एवं न्याय प्रक्रिया के तहत विभिन्न पाठ्यक्रम व छात्रों के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी संचालित, संसाधनों का एकीकरण, गुणवत्ता के साथ एक आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण करता है।

एमिटी यूनिवर्सिटी से शांतनु बनर्जी ने छात्रों की शैक्षणिक उत्कृष्टता और रोजगार क्षमता को उद्योग के माध्यम से विकसित करने का साधन है। एसजीआई अकादमी अंतरराष्ट्रीय लैगिंक समानता मानकों में परामर्श संगठनों और प्रमाणन निकायों को सहायता प्रदान करना है। जिसका उद्देश्य प्रत्यक्ष से जानकारी प्रदान करना है। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी,चंडीगढ़ कई तरह के कोर्स, फीस प्रोग्राम और आदि अन्य प्रासंगिक प्रवेश परीक्षा में शिक्षा के समग्र विकास के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान करता है।

विद्यालय व अन्य विद्यालय से आए हुए छात्र-छात्राओं ने करियर परामर्श शिविर का लाभ उठाया तथा अपने अनुभव साझा करते हुए इस करियर में मेले के आयोजन से लाभान्वित हुए। विद्यालय प्राचार्या डॉ. शिल्पी सिंह ने बताया कि आधुनिक युग संभावनाओं से परिपूर्ण है तथा सफलता के पद को बताते हुए विश्वविद्यालय से पधारे हुए महानुभावों को भेंट देकर आभार व्यक्त किया एवं छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकगणों सभी को कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लेने व सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin