[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : बबाई में घुमंतु बंजारा समुदाय के झोपड़ियों को तोड़ने के विरोध में बहुजन समाज पार्टी ने पुनर्वास की रखी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : बबाई में घुमंतु बंजारा समुदाय के झोपड़ियों को तोड़ने के विरोध में बहुजन समाज पार्टी ने पुनर्वास की रखी मांग

पुनर्वास नहीं किया तो बहुजन समाज पार्टी करेगी जिले में बड़ा जन आंदोलन

झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : भूमिहीन घुमंतू समुदाय के बंजारा समुदाय के लोगों के झोपड़ियों को प्रशासन द्वारा तोड़ने के विरोध में बहुजन समाज पार्टी ने बबाई के बंजारा समुदाय के लोगों से मुलाकात कर प्रशासन से बंजारा समुदाय के पुनर्वास हेतु आवासीय पट्टा जारी कर उनके मकान बनाने व नुकसान का मुआवजा देने की पुरजोर मांग बुधवार को बबाई में बनाए जाने वाले रीको इंडस्ट्रीज एरिया के चयनित भूमि के पास कई सालों से झोपड़ी व सामियाना तान कर जीवन यापन कर रहे घुमंतू बंजारा समुदाय के लोगों को खेतड़ी राजस्व प्रशासन ने पुलिस बल का प्रयोग कर उनके कब्जे हटा दिए। जिससे कई बंजारों के परिवार बेघर हो गए।

पीड़ित बंजारा लोगों की मदद में बहुजन समाज पार्टी के जोन प्रभारी बलवीर सिंह काला के नेतृत्व में बीएसपी के कार्यकर्ता बबाई के भीम नगर बंजारा बस्ती में पहुंचकर उनकी समस्या सुनी। घुमंतु समुदाय के लोगों को अकारण बेदखल करने व उनके नुकसान पहुंचाने की क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए बंजारा समुदाय के पुनर्वास हेतु इंदिरा आवास योजना के तहत में पक्के मकान बनाकर व नुकसान की भरपाई जल्दी करने की मांग की हैं बसपा के पदाधिकारियों ने कहा कि बबाई के बंजारा समुदाय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी झुंझुनू प्रशासन व सरकार को चेतावनी देती है।

यदि बंजारा समुदाय को न्याय नहीं मिला तो जिला स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। वही खेतड़ी के बसपा नेता मनोज घुमरिया टीम के युवकों ने प्रशासन की पक्षपात पूर्ण कार्यवाही के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बंजारा समुदाय के साथ हुई अन्याय की घोर निंदा की उन्होंने कहा कि यदि सरकार गरीब लोगों को सताएंगी, तो ईंट से ईंट बजाएंगे।

सुरेंद्र फौजी ने कहा बबाई में 2000 बीघा जमीन पर अब बाहुबली लोगों ने कब्जा किया है। उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

इस मोके पर बीएसपी जोन प्रभारी बलवीर सिंह काला, जिला प्रभारी मक्खन लाल सैनी, सुरेंद्र फौजी, इंद्राज मरोडिया, श्रीराम कुमावत, श्रवण सिंह निर्वाण, चौथमल, संत कुमार मेहरड़ा, मेजर भूपसिंह, रामावतार मोखरिया, जितेंद्र सुनारी, फारुख पपुरना, पवन लालोढा, मुरारी लाल शर्मा, शिवकुमार सिहोड़, सुरेंद्र चाचावाली, रामस्वरूप गोठड़ा, सुरेंद्र, बलबीर छापोला, मनकौरी धापली, पपुड़ी, फुलझडी सहित कई पुरुष,महिलाएं ओर बच्चे मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet