[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्राम पंचायत काजड़ा के लोगों ने परिसीमन के विरुद्ध उठाई आवाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

ग्राम पंचायत काजड़ा के लोगों ने परिसीमन के विरुद्ध उठाई आवाज

ग्राम पंचायत काजड़ा के लोगों ने परिसीमन के विरुद्ध उठाई आवाज

सूरजगढ़ : क्षेत्र की ग्राम पंचायत काजड़ा को पंचायत समिति सूरजगढ़ से हटाकर पंचायत समिति पिलानी में जोड़ने के प्रस्ताव के खिलाफ काजड़ा ग्रामवासियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्राम पंचायत काजड़ा को पुनः पंचायत समिति सूरजगढ़ में रखने की आवाज़ उठाई। विरोध प्रदर्शन से पहले भारतीय संविधान के शिल्पी, विधिवेता, समाज सुधारक, प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। विरोध प्रदर्शन करते हुए सरपंच मंजू तंवर, पूर्व सरपंच व पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र शर्मा, समाजसेवी भरत नागवान व सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर ने कहा कि पंचायत समिति सूरजगढ़ से ग्राम पंचायत काजड़ा की दूरी 4 किलोमीटर है जबकि पिलानी पंचायत समिति की दूरी 12 किलोमीटर है। सूरजगढ़ आवागमन के लिए हर समय साधन उपलब्ध रहते हैं जबकि पिलानी के लिए एक भी साधन उपलब्ध नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि झुंझुनूं की सबसे बड़ी अनाज मंडी सूरजगढ़ है, जो जीवन मंडी के नाम से भी मशहूर है। काजड़ा ग्राम पंचायत की तहसील व उपखंड कार्यालय एवम् रेलवे स्टेशन भी सूरजगढ़ लगता है। ग्रामवासियों ने कहा कि पंचायत समिति पिलानी में काजड़ा को लगाने का प्रस्ताव पंचायत वासियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन व राजस्थान सरकार यह बताए कि काजड़ा ग्राम को पिलानी पंचायत समिति में जोड़ने का औचित्य क्या है। पंचायतवासी 4 किलोमीटर की व्यवस्था को छोड़कर 12 किलोमीटर दूर क्यों जायेंगे। यह प्रस्ताव पंचायतवासियों के लिए कष्टदायक तथा अव्यवहारिक है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हुए मांग करते हैं कि ग्राम पंचायत काजड़ा को पूर्व की तरह पंचायत समिति सूरजगढ़ में ही रखी जावे। इस मौके पर पूर्व सरपंच सरोज शर्मा, भीम सिंह शेखावत, कैलाश नागवान, जगदीश प्रसाद सेन, भगवती प्रसाद स्वामी, सत्यनारायण सिंगाठिया, पालाराम कुमावत, रामस्वरूप बुडानिया, बाबूलाल कुमावत, भगवती प्रसाद चंदेलिया, बाबूलाल मिस्त्री, सुमेर सिंह शेखावत, विजय सिंह शेखावत, विनोद सोनी, अनिल शर्मा, अनिल कलावटिया, रायसिंह शेखावत, लक्ष्मीकांत जोशी, होशियार सिंह सिंगाठिया, नाहर सिंह शेखावत, पवन शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, धीरसिंह नायक, मुकेश सिंह शेखावत, विक्रम गुर्जर, गुरुदयाल जांगिड़, कपिल गुर्जर, विनोद नायक, मुनाराम मिस्त्री, प्यारेलाल मेघवाल, संदीप शेखावत, अशोक कुमावत,राजेन्द्र सैनी, अक्षय शर्मा, रोहित नागवान, मुरारीलाल शर्मा, दिनेश शेखावत, गुमान सिंह शेखावत, अशोक कुमार स्वामी, निखिल तंवर, नीरज सिंह, अक्षय सैन, धर्मेन्द्र सिंह शेखावत, रोबिन चंदेलिया सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet