26 लाख का अवैध गांजा जब्त:खेत में बने कमरे से मिला साढ़े तीन क्विंटल गांजा
26 लाख का अवैध गांजा जब्त:खेत में बने कमरे से मिला साढ़े तीन क्विंटल गांजा
फतेहपुर : फतेहपुर सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 26 लाख रुपए कीमत का अवैध गांजा जब्त किया है। ऑपरेशन बोल्ड क्लीन स्वीप के तहत की गई इस कार्रवाई में तीन क्विंटल 25 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। सदर थाना अधिकारी भवानी सिंह राठौड़ ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर कारंगा बड़ा गांव में कार्रवाई की गई। यह गांजा वीरेंद्र सिंह पुत्र मांगू सिंह के खेत में बने एक कमरे से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि गांजा प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ था। इस मामले में पुलिस गहन अनुसंधान कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037777


