[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में कीटनाशक पीने से किसान की मौत:खेत में सब्जियां उगाने के दौरान हादसा, पुलिस कर रही मामले की जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में कीटनाशक पीने से किसान की मौत:खेत में सब्जियां उगाने के दौरान हादसा, पुलिस कर रही मामले की जांच

चूरू में कीटनाशक पीने से किसान की मौत:खेत में सब्जियां उगाने के दौरान हादसा, पुलिस कर रही मामले की जांच

चूरू : चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र के दूधवामीठा गांव में एक किसान की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। रतननगर पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। रतननगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल अमरचंद ने बताया कि दूधवामीठा गांव के संदीप ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई अनोप सिंह (35) खेत में सब्जियां उगाया करता था। जब वह कृषि कार्य कर रहा था। तब उसको प्यास लगी। उसने भूलवश कीटनाशक मिले पानी का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन युवक को गंभीर हालत में निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस वार्ड में पहुंची, जहां से पुलिस ने शव को मॉर्चुरी में रखवाया, जहां मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin