[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतान हॉस्पिटल से बाइक चोरी:महिला की डिलीवरी के लिए आया था युवक, रात में चोरों ने की वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतान हॉस्पिटल से बाइक चोरी:महिला की डिलीवरी के लिए आया था युवक, रात में चोरों ने की वारदात

खेतान हॉस्पिटल से बाइक चोरी:महिला की डिलीवरी के लिए आया था युवक, रात में चोरों ने की वारदात

झुंझुनूं : झुंझुनूं का खेतान हॉस्पिटल इन दिनों चोरों के लिए टारगेट बन गया है। ताजा मामला खेतान जनाना अस्पताल के सामने खड़ी एक बाइक की चोरी का है। पीड़ित इरशाद पुत्र निसार निवासी इस्लामपुर ने कोतवाली थाने में अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट में इरशाद ने बताया कि वह अपने परिवार की एक महिला की डिलीवरी के सिलसिले में खेतान हॉस्पिटल में रुका हुआ था। गुरुवार रात करीब 10:30 बजे उसने अपनी बाइक खेतान जनाना हॉस्पिटल के मुख्य द्वार के सामने खड़ी की थी। भोजन करने के बाद वह सोने चला गया।

अगली सुबह, लगभग 6 बजे जब इरशाद बाहर अपनी बाइक देखने गया, तो वह उस स्थान पर मौजूद नहीं थी। उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इरशाद ने तुरंत कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी और अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

कोतवाली थानाधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिससे आरोपी की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पहले भी कई बार हॉस्पिटल से बाइक और मोबाइल चोरी जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin