[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में स्कॉर्पियो-हुंडई की टक्कर में महिला की मौत:SUV से टकरा कर पलटी खाती हुई सड़क किनारे रुकी कार; 4 घायलों का इलाज जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में स्कॉर्पियो-हुंडई की टक्कर में महिला की मौत:SUV से टकरा कर पलटी खाती हुई सड़क किनारे रुकी कार; 4 घायलों का इलाज जारी

सीकर में स्कॉर्पियो-हुंडई की टक्कर में महिला की मौत:SUV से टकरा कर पलटी खाती हुई सड़क किनारे रुकी कार; 4 घायलों का इलाज जारी

सीकर : सीकर के रानोली में रॉन्ग साइड से जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने सामने से आ रही हुंडई i10 गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें महिलाओं सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पलसाना सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

घायलों को ट्रॉमा सेंटर में ले जाते हुए।
घायलों को ट्रॉमा सेंटर में ले जाते हुए।

जानकारी अनुसार, सुबह करीब 11 बजे रानोली में पुलिस थाने के सामने रॉन्ग साइड से जयपुर से सीकर की तरफ आ रही तेज स्पीड की स्कॉर्पियो गाड़ी ने i10 हुंडई गाड़ी को टक्कर मार दी। हुंडई गाड़ी जयपुर की तरफ जा रही थी। दोनों वाहनों में यू टर्न कट के पास भिड़ंत हुई। इस घटना में हुंडई गाड़ी में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक महिला के मौके पर ही मौत हो गई।

आस-पास के लोगों ने घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए पलसाना ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका महिला की पहचान बेबी बानो (47) के रूप में हुई है। वहीं घायल हुए अल्फेज (12), कासम (50), शाहीना (11), मुबारिक अली (25) का पलसाना में इलाज चल रहा है। सभी घायल झोटवाड़ा जयपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घायलों को एम्बुलेंस से पलसाना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घायलों को एम्बुलेंस से पलसाना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क में से हटाया। हाइवे पर हुई इस जबरदस्त भिड़ंत में हुंडई गाड़ी के पर परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो की टक्कर लगने के बाद हुंडई कार कई मीटर दूर तक पलटे खाती हुई सड़क किनारे जाकर बंद हो गई। लोगों ने गाड़ी के खिड़कियां तोड़कर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad