[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लापरवाह डीजे वाहन ड्राइवर ने फैलाई दहशत:पिलानी में बिजली के खंभे गिरे, ऑटो क्षतिग्रस्त, बिजली सप्लाई बाधित रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

लापरवाह डीजे वाहन ड्राइवर ने फैलाई दहशत:पिलानी में बिजली के खंभे गिरे, ऑटो क्षतिग्रस्त, बिजली सप्लाई बाधित रही

लापरवाह डीजे वाहन ड्राइवर ने फैलाई दहशत:पिलानी में बिजली के खंभे गिरे, ऑटो क्षतिग्रस्त, बिजली सप्लाई बाधित रही

पिलानी : पिलानी के रीवासिया मोहल्ला वार्ड नंबर 6 में बुधवार की शाम एक डीजे वाहन चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। डीजे वाहन का ऊपरी हिस्सा बिजली की लाइन में उलझ गया। चालक वाहन रोकने की बजाय तेजी से भाग निकला। इस घटना में दो बिजली के खंभे गिर गए। एक खंभा पास में खड़े ऑटो पर गिरा, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के समय विद्युत आपूर्ति चालू थी।

क्षतिग्रस्त ऑटो के मालिक निजामुद्दीन ने मुआवजे की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि डीजे वाहन के भागने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ। खंभा खतरनाक तरीके से झुककर गिरा और इसके बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से लापरवाह चालक पर कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग की है। विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन अंधेरे के कारण मरम्मत कार्य में बाधा आई। विभाग ने शेष काम अगली सुबह करने का निर्णय लिया। रिपोर्ट लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad