मारपीट और जमीन विवाद में कार्रवाई की मांग:महिला ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची, थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मारपीट और जमीन विवाद में कार्रवाई की मांग:महिला ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची, थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
पाटन : बोपिया गांव की एक महिला ने पाटन थाने में ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ लंबे समय से मारपीट और जमीन विवाद चल रहा है। करीब 15 दिन पहले कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। आरोपी उसे सड़क किनारे फेंककर चले गए। पीड़िता ने इस मामले में पाटन थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।
पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न होने से परेशान होकर बुधवार को पीड़िता बोपिया गांव के ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची। उन्होंने थाना अधिकारी विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा अभी महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035711
