[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ज्योति विद्यापीठ मे हुआ विदाई समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ज्योति विद्यापीठ मे हुआ विदाई समारोह आयोजित

ज्योति विद्यापीठ मे हुआ विदाई समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : बगड़ कस्बे में स्थित ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों को कक्षा 11 के विद्यार्थियों के द्वारा विदाई पार्टी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमांशु सिंह जिला जनसंपर्क अधिकारी झुंझुनूं रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न साँस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती किरण देवी ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर तथा केक काटकर उनका स्वागत किया । मुख्य अतिथि ने अपने अभिभाषण में बताया कि विद्यार्थी जीवन के बाद एक जिम्मेदारी भरा जीवन शुरू होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी ने विद्यालय में नर्सरी से 12 तक शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को उनके आगे की जीवन के लिए प्रोत्साहित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर ज्योति विद्यापीठ परिवार एवं समस्त स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहा तथा विद्यार्थियों को उनके आगे की जीवन के लिए शुभकामनाएं दी, तथा वे जीवन में अपने परिवार तथा ज्योति विद्यापीठ स्कूल का नाम रोशन करें। मिस फेयरवेल खुशी शर्मा तथा मिस्टर फेयरवेल अभिषेक सैनी रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin