[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गिड़गिचिया में दो झोपड़ों में लगी भीषण आग:लाखों का पशु चारा जला, बिजली विभाग ने सप्लाई नहीं दी; ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

गिड़गिचिया में दो झोपड़ों में लगी भीषण आग:लाखों का पशु चारा जला, बिजली विभाग ने सप्लाई नहीं दी; ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की

गिड़गिचिया में दो झोपड़ों में लगी भीषण आग:लाखों का पशु चारा जला, बिजली विभाग ने सप्लाई नहीं दी; ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की

सरदारशहर : सरदारशहर तहसील के गिड़गिचिया गांव में एक बड़ी घटना सामने आई है। गांव में दो किसानों के घरों के पीछे बने झोपड़ों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस हादसे में मेघाराम सारण और राजेंद्र सारण के झोपड़ों में रखा लाखों रुपए का पशु चारा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए मिट्टी और पानी का प्रयोग किया। उन्होंने मोटर से पानी डालने के लिए बिजली विभाग से सप्लाई चालू करने की गुहार लगाई। लेकिन बिजली विभाग ने सप्लाई चालू नहीं की, जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस कारण ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष है।

दमकल को सूचना दी गई, लेकिन जब तक दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे, तब तक झोपड़ों में रखा सारा पशु चारा जल चुका था। आग इतनी भीषण थी कि पास के झोपड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तहसीलदार से संपर्क कर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin