[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परिसीमन को लेकर बंटें ग्रामीण, कहीं फैसले को लेकर विरोध तो कहीं मिठाई खिलाकर जताई जा रही खुशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

परिसीमन को लेकर बंटें ग्रामीण, कहीं फैसले को लेकर विरोध तो कहीं मिठाई खिलाकर जताई जा रही खुशी

परिसीमन को लेकर बंटें ग्रामीण, कहीं फैसले को लेकर विरोध तो कहीं मिठाई खिलाकर जताई जा रही खुशी

चिड़ावा : चिड़ावा नगर पालिका के परिसीमन को लेकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार ने आदेश पारित कर ओजटू, अड्डुका, सेहीकलां, डालमिया की ढाणी, खेमू की ढाणी, और निजामपुरा ग्राम पंचायत को चिड़ावा नगर पालिका में शामिल किया था। इन्हीं ग्राम पंचायतों के परिसीमन को लेकर ग्रामीण अब बंटें हुए नजर आ रहे हैं। आज सैकड़ो की संख्या में इन गांवों के ग्रामीण स्टेशन रोड स्थित बापू बाजार में इकट्ठा हुए तथा वहां से रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया साथ ही इस फैसले के खिलाफ तहसीलदार को राज्य सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा। वहीं ओजटू में सत्ता दादा मंदिर प्रांगण में आज भाजयुमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष आशीष डांगी ओजटू, दानासिंह डांगी, हीरालाल जांगिड़, शेरसिंह सैनी, उमराव सिंह डांगी, संदीप डांगी, हजारीलाल डांगी, मोनू डांगी, बलराम सैनी, प्रभूलाल सैनी, लीलाधर डांगी, सहीराम डांगी, फतेहसिंह सैनी, रामस्वरूप मेघवाल, कै. शीशराम, इंद्राज मेघवाल, रघुवीर शर्मा, सुलतान जांगिड़, विकेश जांगिड़, निरंजनलाल स्वामी, सत्यवीर डांगी, योगेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण इकट्ठा हुए तथा ओजटू को नगरपालिका चिड़ावा में शामिल किए जाने पर मिठाई बांटकर कर खुशी जताई। इसके अलावा जिला सैनी समाज संस्थान, झुन्झनू के जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, ग्राम पंचायत डालमिया की ढाणी के सरपंच संदीप कुमार, पंचायत समिति सदस्य सूरजगढ़ प्रदीप कुमार सैनी ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर ग्राम पंचायतों को नगर पालिका में शामिल किए जाने पर खुशी व्यक्त की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77