[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक घंटे में पकड़ लिया चेन तोड़ने वाला बदमाश:घर के बाहर खड़ी महिला को पिस्टल दिखाकर की थी चेन स्नेचिंग; चिल्लाने पर भीड़ जमा हो गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

एक घंटे में पकड़ लिया चेन तोड़ने वाला बदमाश:घर के बाहर खड़ी महिला को पिस्टल दिखाकर की थी चेन स्नेचिंग; चिल्लाने पर भीड़ जमा हो गई

एक घंटे में पकड़ लिया चेन तोड़ने वाला बदमाश:घर के बाहर खड़ी महिला को पिस्टल दिखाकर की थी चेन स्नेचिंग; चिल्लाने पर भीड़ जमा हो गई

सीकर : सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने के मामले में आरोपी को 1 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ने घर के बाहर खड़ी महिला को पिस्टल दिखाकर चेन स्नेचिंग की थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मार्च को शिकायतकर्ता विजय सिंह निवासी वैष्णव कॉलोनी पिपराली रोड (सीकर) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि शाम 6:15 बजे उसकी पत्नी अनीता देवी घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान एक बाइक सवार आरोपी महिला को पिस्टल दिखाकर गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गया। महिला ने जब शोर मचाया तो आस-पास के लोग वहां आ गए।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। एक दौरान पुलिस में गली रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 1 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकित कुमार (21) खैरथल तिजारा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22