[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरपीएफ की पहली महिला पर्वतारोही का कमाल:नीमकाथाना की पूनम ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

आरपीएफ की पहली महिला पर्वतारोही का कमाल:नीमकाथाना की पूनम ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

आरपीएफ की पहली महिला पर्वतारोही का कमाल:नीमकाथाना की पूनम ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

नीमकाथाना : रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएफ) की पूनम कंवर ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कोज़्यूस्को (7,310 फीट) पर तिरंगा फहराकर आरपीएफ की पहली महिला पर्वतारोही बनने का गौरव हासिल किया है। नीमकाथाना निवासी पूनम कंवर वर्तमान में आरपीएफ की 16वीं वाहिनी की बहादुर गुल्म जयपुर में कार्यरत हैं। श्री रतन सिंह शेखावत की बेटी पूनम ने 31 मार्च 2025 को सुबह 11:24 बजे यह उपलब्धि हासिल की। इस अभियान का नेतृत्व श्री नरेंद्र सिंह यादव ने किया।

पूनम को 27 मार्च 2025 को उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने राष्ट्रध्वज और बल का फ्लैग सौंपकर इस अभियान के लिए रवाना किया था। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और समाज में महिलाओं को समान अवसर दिलाना है।

पूनम का सपना सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराने का है। उनका अगला लक्ष्य यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रुस पर्वत को फतह करना है। पूनम ने इस सफलता का श्रेय अपने उच्च अधिकारियों और आरपीएफ/आरपीएसएफ परिवार को दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22