[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

80 बार कॉल करके इंस्पेक्टर को परेशान किया:कॉल करने वाले ने कहा-पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

80 बार कॉल करके इंस्पेक्टर को परेशान किया:कॉल करने वाले ने कहा-पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती

80 बार कॉल करके इंस्पेक्टर को परेशान किया:कॉल करने वाले ने कहा-पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती

सीकर : सीकर के सदर थाना SHO इन्द्रराज मरोड़िया को ड्यूटी के दौरान बार-बार फोन करके परेशान किया गया। कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि पुलिस उसका कुछ भी बिगाड़ नहीं सकती। अब सदर थाना इंचार्ज ने अपने ही थाने में मामला दर्ज करवाया है। सीकर के सदर थाना SHO इन्द्रराज मरोड़िया ने रिपोर्ट में बताया-30 मार्च को वह सीकर शहर में भगवा वाहन रैली में ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान उनके पास छोटे भाई शिंभूदयाल का कॉल आया। उसने कहा कि एक आदमी अलग-अलग मोबाइल नंबर से कॉल करके रुपए मांग रहा है। रुपए जमा नहीं करवाने पर पत्नी और घरवालों को भी परेशान करने की धमकी दे रहा है।

शिंभूदयाल ने वॉट्सऐप पर इंस्पेक्टर इन्द्रराज मरोड़िया को अलग-अलग नंबरों से धमकी देने वाले 23 नंबरों की एक लिस्ट भेजी। उन्होंने उन नंबरों पर कॉल किया। फोन करने वाले ने कहा- दीपेश चुंडावत नाम के किसी शख्स ने डिजिटल लोन लिया है। उसमें रेफरेंस नंबर शिंभूदयाल का है। लोन लेने वाला दीपेश चुंडावत फोन नहीं उठा रहा है इसलिए अब पैसे शिंभूदयाल को ही देने पड़ेंगे।

यदि शिंभूदयाल पैसे नहीं देता है तो उसे बार-बार कॉल करके मजबूर किया जाएगा। इंस्पेक्टर ने कॉल करने वाले को कहा- क्या शिंभूदयाल ने रुपए उधार लिए हैं,तो उसने मना कर दिया। फिर इंस्पेक्टर ने कहा कि यदि शिंभूदयाल दीपेश नाम के आदमी को जानता है तो वह उसको पैसे जमा करवाने के लिए बोल देगा।

इसके बावजूद भी पैसे जमा करवाने के लिए फोन करने वाले ने कहा- जब तक पैसे जमा नहीं कराओगे तब तक शिंभूदयाल और आपको इसी तरह से फोन पर धमकी देकर परेशान किया जाएगा। इंस्पेक्टर इंद्राज ने कहा- वह वाहन रैली में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी कॉल करने वाला बदमाश नहीं माना। जिसने 80 बार अलग-अलग नंबरों से कॉल करके परेशान किया। इंस्पेक्टर इन्द्रराज मरोड़िया ने जब पुलिस कार्रवाई की बात कही तो कॉल करने वाले ने कहा कि उसके नाम से कोई भी नंबर नहीं है। सभी नंबर दूसरे लोगों के नाम पर है। इसलिए पुलिस उसका कभी पता नहीं लगा सकती और नहीं उसका कुछ बिगाड़ सकती है। फिलहाल इंस्पेक्टर इन्द्रराज की रिपोर्ट पर अब मामला दर्ज हो चुका है। जिसकी जांच अब सदर थाने के सब इंस्पेक्टर संजय वर्मा कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22