[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने संसद में किसानों के मुद्दे उठाए, खाद-उर्वरक की बढ़ती कीमतों पर सवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने संसद में किसानों के मुद्दे उठाए, खाद-उर्वरक की बढ़ती कीमतों पर सवाल

झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने संसद में किसानों के मुद्दे उठाए, खाद-उर्वरक की बढ़ती कीमतों पर सवाल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं से कांग्रेस सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने संसद में किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर विफल रही है, लेकिन खाद-उर्वरकों की कीमतों में लगातार वृद्धि की जा रही है।

यूरिया और DAP की कीमतों में बढ़ोतरी पर सवाल
सांसद ओला ने कहा कि इस फरवरी में यूरिया की कीमत में 9% की वृद्धि कर दी गई, जबकि DAP के अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ती होने के बावजूद किसानों को कोई राहत नहीं दी गई। उन्होंने सरकार से पूछा कि यूरिया के कट्टे का वजन 50 किलोग्राम से घटाकर 45 किलोग्राम क्यों किया गया?

नीम कोटेड यूरिया पर सरकार की नीति पर उठाए सवाल
ओला ने सरकार द्वारा नीम कोटेड यूरिया के प्रचार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के अनुसार, इसके उपयोग से फसल उत्पादन में 25% से 35% तक की गिरावट देखी गई है और मिट्टी में पोषक तत्वों की भी कमी हुई है। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार नीम कोटेड यूरिया के बजाय लिक्विड यूरिया को बढ़ावा देने की योजना बना रही है?

सरकार को देना होगा जवाब
सांसद ने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि खाद, यूरिया और उर्वरक की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश और किसानों के हित में यह जरूरी है कि सरकार इन मुद्दों पर पारदर्शिता रखे और किसानों को राहत देने के उपाय करे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22