[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर जिला कारागार के पेट्रोल पंप को अन्यत्र स्थापित किया जाए कमूल एनजीओ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर जिला कारागार के पेट्रोल पंप को अन्यत्र स्थापित किया जाए कमूल एनजीओ

सीकर जिला कारागार के पेट्रोल पंप को अन्यत्र स्थापित किया जाए कमूल एनजीओ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेड़िया

सीकर : कमलादेवी जनसेवा ट्रस्ट, सीकर द्वारा संचालित कमूल एनजीओ ने जिला एवं जेल प्रशासन से शिवसिंहपुरा जिला कारागार में बन रहे पेट्रोल पंप को अन्यत्र स्थापित करने की मांग की है । जिला कारागार में बंदियों को रोजगार देने के लिए पेट्रोल पंप स्थापित किया जा रहा है । इस पंप की स्थापना जेल परिसर के सामने बड़े बड़े पेड़ों को काटकर की जा रही है । जिसका पर्यावरण प्रेमी विरोध कर रहे हैं ।

कमूल एनजीओ के अध्यक्ष डॉ एस के फगेड़िया ने बताया कि सालों पहले जेल परिसर में खाली जगह थी लेकिन वर्तमान समय में यहाँ पर बड़े बड़े छाया वाले फलदार पेड़ लगे हुए हैं जो पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते वायू प्रदूषण के लिए नितांत आवश्यक है । आगामी दो महीनों तक भयंकर गर्मी का मौसम रहेगा जिससे ये पेड़ अन्यत्र भी स्थापित नहीं हो सकते इसलिए इन हरे भरे पेड़ों को बचाते हुए पेट्रोल पंप को अन्यत्र स्थापित किया जाए । इस संबंध में संस्थान सचिव सुमन नेहरा, जितेंद्र दायमा, रामसिंह तेतरवाल, विकास फगेड़िया, शिवकरण आदि पर्यावरण प्रेमियों ने अपना विरोध जताया है ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22