[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुर के बीच बाजार में चाकूबाजी,लात-घूसों से मारपीट और पत्थरबाजी हुई, पुलिस ने शांत करवा लिया था मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुर के बीच बाजार में चाकूबाजी,लात-घूसों से मारपीट और पत्थरबाजी हुई, पुलिस ने शांत करवा लिया था मामला

उदयपुर के बीच बाजार में चाकूबाजी,लात-घूसों से मारपीट और पत्थरबाजी हुई, पुलिस ने शांत करवा लिया था मामला

उदयपुर : उदयपुर में धानमंडी थाना क्षेत्र के नेहरू बाजार में 4 दिन पहले हुई चाकूबाजी की घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें आरोपी लात-घूसों से मारपीट और पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं। करीब 4 से 5 मिनट तक यह घटनाक्रम चला।

वीडियो 24 मार्च की सुबह 11:30 बजे का है जब बाइक टच होने की बात को लेकर दो पक्षों के युवकों में आपस में झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों में बहस के बाद मामला शांत हो गया। आरोपी वहां से चले गए थे लेकिन वे अपने 6-7 साथियों को लेकर वापस घटना स्थल पहुंचे और चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया।

आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया था जिसमें 3 युवक घायल हो गए थे। घटना के तुरंत बाद नेहरू बाजार के आसपास की दुकानें बंद करा दी गई और माहौल बिगड़ता देख करीब 5 पुलिस थानों का जाब्ता मौके पर लगाना पड़ा था। पुलिस ने मामले में दो दिन पहले 7 आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिन्हें पाबंद करके छोड़ दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77