[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निकायों और पंचायतों में सीमावृद्धि के विरोध में कांग्रेस की बैठक आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निकायों और पंचायतों में सीमावृद्धि के विरोध में कांग्रेस की बैठक आज

निकायों और पंचायतों में सीमावृद्धि के विरोध में कांग्रेस की बैठक आज

झुंझुनूं : भाजपा सरकार की ओर से नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं में किए जा रहे परिसीमन, पुनर्गठन एवं सीमावृद्धि का विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 28 मार्च को जिला मुख्यालय पर ए-1 रीको स्थित कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 12:15 बजे जिलाध्यक्ष दिनेश सुण्डा के नेतृत्व में बैठक होगी। जिसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग तथा स्वायत्त शासन विभाग की ओर से मांगी गई आपत्तियों की समय सीमा तक प्रत्येक नगर निकाय व पंचायती राज क्षेत्र में जाकर इसके विरुद्ध आपत्तियां दर्ज करवाएंगे और भाजपा के रवैये का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिसीमन में हो रहे इस भेदभाव का विरोध करती है एवं यदि इस भेदभाव को नहीं रोका गया तो जल्द ही एक बड़ा जन आंदोलन भी इसके विरोध में किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सैनी व शाहबाज फारूकी ने बताया कि इस दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव रामसिंह कस्वां को फिर से झुंझुनूं जिला कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा के नेतृत्व में उनके फिर से जिला प्रभारी बनने के बाद पहली बार झुंझुनूं आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

इस मीटिंग में जिले के कांग्रेस सांसद, विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिले के एआईसीसी व पीसीसी सदस्य व पदाधिकारी, प्रधान, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पार्षद, जिले में निवासरत एआईसीसी व पीसीसी पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, नगर निकाय जन प्रतिनिधि, अग्रिम संगठन युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल एवं सभी विभागों कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, मानवाधिकार विभाग आदि के पदाधिकारियों सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77